जयपुर में ‘ब्रेकर वाली रोड’ के नाम से फेमस है यह स्टेट हाइवे, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?
Jaipur State Highway: अजीतगढ़–चौमूं स्टेट हाइवे बदहाली का शिकार है. गड्ढों, अनगिनत स्पीड ब्रेकरों और बारिश में जलभराव से सफर मुश्किल हो गया है. टोल वसूली और पेचवर्क के बावजूद हालात नहीं सुधरे, लोग मरम्मत और ब्रेकर हटाने की मांग कर रहे हैं.
Published: Dec 13, 2025, 02:44 PM IST | Updated: Dec 13, 2025, 02:44 PM IST
1/7
Jaipur Breaker Wala Road
1/7
आज हम आपको एक ऐसे स्टेट हाइवे का हाल दिखाने जा रहे हैं, जिसे अब लोग ब्रेकरों वाला स्टेट हाइवे कहने लगे हैं. यह सड़क सीकर जिले के अजीतगढ़ को जयपुर के चौमूं से जोड़ती है और करीब 35 किलोमीटर लंबी है.
2/7
Jaipur Breaker Wala Road
2/7
अजीतगढ़–चौमूं स्टेट हाइवे इन दिनों अपनी बदहाली को लेकर चर्चा में है. बारिश के मौसम में इस सड़क पर कई जगह पानी भर जाता है, जिससे आवाजाही और मुश्किल हो जाती है. गड्ढों और स्पीड ब्रेकरों की वजह से यह हाइवे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है.