टाइगर सफारी हादसे के बाद हरकत में आया वन विभाग! अब जंगल में बस ड्राइवरों के पास होगा ‘वायरलेस हथियार’

Jaipur Biological Park: नाहरगढ़ जैविक उद्यान हादसे के बाद वन विभाग सतर्क हुआ है. अब सफारी बस ड्राइवरों को वायरलेस सेट दिए गए हैं ताकि किसी घटना पर तुरंत रेस्क्यू हो सके. लॉयन सफारी शुरू हो चुकी है, लेकिन टाइगर सफारी अब भी बंद है. जांच सीसीएफ टी. मोहनराज के निर्देशन में जारी है.

1/7

Jaipur Tiger Safari

Jaipur Tiger Safari1/7
जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में हुए हादसे के बाद वन विभाग अब पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. घटना के बाद प्रशासन ने सबक लेते हुए सफारी संचालन की व्यवस्थाओं में सुधार शुरू कर दिया है. अब जंगल में सफारी चलाने वाले बस ड्राइवरों को वायरलेस सेट उपलब्ध करवाए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी जा सके.
2/7

Jaipur Tiger Safari

Jaipur Tiger Safari2/7
जी मीडिया ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद विभाग ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए. जांच का जिम्मा मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) डॉ. टी. मोहनराज को सौंपा गया है, जो घटना के सभी पहलुओं की समीक्षा कर रहे हैं.