Rajasthan Weather news: राजस्थान में मानसून अपने पूरे शबाब पर है, और इसका सबसे ज्यादा असर कोटा जिले में देखने को मिल रहा है. बीती रात हुई झमाझम बारिश ने पूरे संभाग को तरबतर कर दिया है, जिससे नदियां और नाले उफान पर हैं. भारी बारिश के चलते कोटा बैराज से सीजन की अब तक की सबसे अधिक जल निकासी करनी पड़ी है.
1/8
Rajasthan Weather news
राजस्थान में मानसून अपने पूरे शबाब पर है, इसका सबसे ज्यादा असर कोटा जिले दिख कहा है बीती रात यहां पर मूसलाधार बारिश हुई है, जिसने पूरे क्षेत्र को पानी-पानी कर दिया.
2/8
kota rain update
एक ओर जहां थम-थम कर हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है.
3/8
कोटा बैराज के गेट खुले
बारिश की वजह से बांधों में पानी की आवक बढ़ गई है. भारी आवक के कारण कोटा बैराज के 5 गेट खोलकर 75000 क्यूसेक पानी रिलीज किया गया, जो इस सीजन की अब तक की सबसे अधिक निकासी है.
4/8
जल निकासी बढ़ने की संभावना
वहीं कोटा के JEN फूलंता नागर ने कहा कि, बांधों में पानी की आवक बढ़ने पर निकासी और बढ़ाई जाएगी, जो आगे और जलस्तर बढ़ने का संकेत है.
5/8
सर्वाधिक बारिश सांगोद में
सांगोद में सर्वाधिक 132 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे वहां जनजीवन प्रभावित हुआ,. तो रामगंजमंडी में 139 मिमी, कनवास में 116 मिमी और लाडपुरा में 90 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो अत्यधिक वर्षा को दर्शाती है.
6/8
Rain update
मंडाना, पीपल्दा और चेचट जैसे इलाकों में भी 10 से 73 मिमी तक बारिश हुई है, जिससे इन क्षेत्रों में भी जलस्तर बढ़ा है.
7/8
मोड़क में जलभराव
मोड़क कस्बे में जलभराव के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
8/8
Rain update
यह स्थिति दर्शाती है कि मानसून का सक्रिय होना जहां राहत लाता है, वहीं कई बार चुनौतियां भी खड़ी कर देता है.