Gold Reserve In Banswara: राजस्थान के बांसवाड़ा में तीन किलोमीटर क्षेत्र में तीसरी सोने की खदान मिली है. जमीन में सोना स्वर्ण अयस्क के रूप में अलग-अलग जगह पाया जाता है. खनन के लिए GPR और VLF तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा.
1/8
Gold Reserve In Banswara
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र में सोने का नया खनिज क्षेत्र खोजा गया है. इससे पहले भी जगपुरा और भकिया में सोने की खदानें मिल चुकी हैं. यह अब इस क्षेत्र की तीसरी खदान है. नई खदान में खनन के लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे. अनुमान है कि इस खदान से राज्य को अच्छी-खासी आमदनी होगी.
2/8
Gold Reserve In Banswara
जमीन में सोने का पता लगाने के लिए विशेष तकनीकों का उपयोग किया जाता है. इसमें मुख्य रूप से दो तकनीकें इस्तेमाल होती हैं. पहली है ग्राउंड पेनीट्रेटिंग रडार (GPR) तकनीक और दूसरी है वेरी लो फ्रीक्वेंसी (VLF) तकनीक.
3/8
Gold Reserve In Banswara
ग्राउंड पेनीट्रेटिंग रडार तकनीक की मदद से भूवैज्ञानिक मिट्टी की प्रत्येक परत की जांच करते हैं. इससे जमीन में दबी धातुओं के संकेत मिलते हैं. वैज्ञानिक इन संकेतों का अध्ययन करके पता लगाते हैं कि जमीन के नीचे कौन-सी धातु मौजूद है. एक बार पुष्टि हो जाने पर खुदाई की प्रक्रिया शुरू की जाती है.
4/8
Gold Reserve In Banswara
दूसरी तकनीक, VLF तकनीक, में भूवैज्ञानिक जमीन के नीचे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगे भेजते हैं. इससे भी यह पता लगाया जाता है कि जमीन में सोने के भंडार कहां हैं.
5/8
Gold Reserve In Banswara
यह जानकर आश्चर्य होगा कि सोना किसी एक स्थान पर नहीं जमा होता. यह स्वर्ण अयस्क के रूप में अलग-अलग जगह पाया जाता है. एक बड़ी चट्टान से केवल कुछ ग्राम सोना ही निकाला जा सकता है, और वह भी कई प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद.
6/8
Gold Reserve In Banswara
भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता देश है, लेकिन इसका घरेलू उत्पादन सीमित है. देश में सोने का कुल अनुमानित भंडार लगभग 879.58 मीट्रिक टन है. अधिकांश सोने की खदानें कर्नाटक, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, झारखंड और उत्तर प्रदेश में स्थित हैं. इनमें से कर्नाटक भारत का सबसे बड़ा सोना उत्पादक राज्य है.
7/8
Gold Reserve In Banswara
देश का वार्षिक सोना उत्पादन लगभग 2-3 टन है, जबकि देश की अधिकांश आवश्यकता आयात से पूरी होती है. हाल ही में मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में लाखों टन सोने के भंडार की पुष्टि हुई है.
8/8
Gold Reserve In Banswara
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.