Jaipur Metro: जयपुर मेट्रो के फेज-2 विस्तार को मिली मंजूरी. 1145.14 करोड़ की लागत से 11 किमी लंबा ट्रैक और 10 एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे, जिनमें सीतापुरा, हल्दीघाटी गेट और पिंजरापोल गौशाला शामिल हैं. काम 34 महीनों में पूरा होगा, केंद्र सरकार भी देगी सहयोग.
1/7
Jaipur Metro
राजधानी जयपुर में मेट्रो विस्तार का रास्ता साफ हो गया है. प्रदेश की भजनलाल सरकार अब मेट्रो के फेज-2 को रफ़्तार देने की तैयारी में है. इस प्रोजेक्ट के तहत मेट्रो को शहर के दक्षिणी हिस्से तक बढ़ाया जाएगा, जिससे हजारों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा.
2/7
Jaipur Metro
राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RMRCL) ने फेज-2 के पहले चरण के लिए निविदा जारी कर दी है. इस चरण में कुल 1145.14 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. करीब 11 किलोमीटर लंबे इस रूट पर 10 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. अधिकारियों का कहना है कि यह काम 34 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
3/7
Jaipur Metro
मेट्रो फेज-2 के पहले चरण में बनने वाले स्टेशन प्रहलादपुरा, मानपुरा, बिलवा कलां, बिलवा, गोनेर मोड, सीतापुरा, जेईसीसी, कुंभा मार्ग, हल्दीघाटी गेट और पिंजरापोल गौशाला होंगे.
4/7
Jaipur Metro
यह लाइन जयपुर शहर को सिटीलाइट क्षेत्र से जोड़ते हुए औद्योगिक इलाके तक पहुंचाएगी. इस रूट से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि सीतापुरा जैसे औद्योगिक क्षेत्र और जेईसीसी जैसे व्यावसायिक केंद्र तक अब मेट्रो से आसानी से पहुंचा जा सकेगा.
5/7
Jaipur Metro
सूत्रों के अनुसार, मेट्रो फेज-2 का काम दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 तक शुरू किया जा सकता है. डिजाइन और निर्माण कार्य में एलिवेटेड वायडक्ट के साथ-साथ डिपो की ओर जाने वाली स्पर लाइन को भी शामिल किया गया है.
6/7
Jaipur Metro
सबसे अहम बात यह है कि इस बार केंद्र सरकार से भी आर्थिक सहयोग मिलने जा रहा है, जिससे परियोजना को और मजबूती मिलेगी. राज्य सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि जयपुर मेट्रो को अब “राजस्थान की प्रगति की पहचान” के रूप में विकसित किया जाएगा.
7/7
Jaipur Metro
जयपुर मेट्रो का यह नया विस्तार न केवल शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करेगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा देगा. पिंजरापोल गौशाला, हल्दीघाटी गेट और सीतापुरा जैसे इलाके अब मेट्रो कनेक्टिविटी के जरिये सीधे शहर के मुख्य भागों से जुड़ जाएंगे.