Jaisalmer News: जैसलमेर स्थित भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 'ऑपरेशन अलर्ट' शुरू कर दिया है. यह विशेष अभियान 11अगस्त से 17 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य सीमा पर किसी भी घुसपैठ या तस्करी की कोशिश को नाकाम करना है.
1/7
Jaisalmer News
जैसलमेर में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 'ऑपरेशन अलर्ट' शुरू कर दिया है. यह विशेष अभियान 11 अगस्त से 17 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा.
2/7
स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा, 'ऑपरेशन अलर्ट'
यह अभियान 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए शुरू किया गया है. 'ऑपरेशन अलर्ट' के तहत बीएसएफ के अधिकारी और जवान सरहदों पर लगातार कड़ी निगरानी बनाए रखेंगे.
3/7
भारी संख्या में BSF की तैनाती
इस दौरान बॉर्डर पर भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है. यहां तक कि अधिकारी भी सीधे सरहद पर ही रहेंगे. बीएसएफ लगातार भारतीय खुफिया एजेंसियों से संपर्क में है और किसी भी इनपुट पर तुरंत कार्रवाई करेगी.
4/7
बढ़ाया गया गश्त
अभियान के दौरान, विशेषकर ऊंटों और पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) को बढ़ाया गया है, जो रेगिस्तानी इलाके में बहुत प्रभावी है.
5/7
मौसम की चुनौतियां
ऑपरेशन को तेज गर्मी और धूल भरी आंधियों जैसी विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है, जिनका फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिशें हो सकती हैं.
6/7
ड्रोन से निगरानी
ड्रोन के जरिए होने वाली घुसपैठ और तस्करी की आशंका को देखते हुए भी सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं. साथ ही निगरानी तंत्र को और मजबूत करने के लिए कई जगहों पर अस्थायी चौकियां भी स्थापित की गई हैं.
7/7
दुश्मन को संदेश
बीएसएफ ने कड़े बंदोबस्त करके यह सुनिश्चित किया है कि 'परिंदा भी पर नहीं मार सके'. यह विशेष अभियान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत कर रहा है ताकि किसी भी आतेकवादी घटना को रोका जा सके.