Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में स्थित मदन मोहन जी मंदिर में इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बेहद भव्यता और आस्था के साथ मनाया जा रहा है. अपने आराध्य भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के लिए यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जहां हर भक्त उनके दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर मंदिर की व्यवस्था, सुरक्षा और दर्शन के इंतजाम किए गए हैं.
1/7
जन्माष्टमी के मौके पर मदन मोहन जी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई . हर तरफ सिर्फ श्रद्धालु ही नजर आ रहे थे, जो अपने आराध्य के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए दूर-दूर से यहां पहुंच रहे हैं. मंदिर परिसर में भक्तों की आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला.
2/7
श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट, पुलिस और प्रशासन ने मिलकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और भक्त शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन कर सकें.
3/7
भीड़ को नियंत्रित करने और भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए थे. श्रद्धालुओं को इन रास्तों से व्यवस्थित तरीके से अंदर-बाहर किया जा रहा था, जिससे व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही थी. इसके साथ ही जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर भीड़ को नियंत्रित किया गया था.
4/7
शहर में यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने एक खास योजना बनाई थी. शहर के मुख्य मार्गों पर तिपहिया और चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया था, ताकि भीड़ का दबाव कम हो सके.
5/7
सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यातायात प्रभारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को दो शिफ्टों में तैनात किया गया था. एक शिफ्ट सुबह से शाम 4 बजे तक और दूसरी शिफ्ट रात 12:30 बजे तक अपनी सेवाएं दे रही थी, ताकि पूरी रात सुरक्षा बनी रहे.
6/7
कृष्ण जन्माष्टमी के मुख्य आकर्षण के तौर पर रात 12 बजे कृष्ण जन्म की विशेष झांकी का आयोजन किया गया. अपने आराध्य के जन्मोत्सव को देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त रात के 12 बजे तक मंदिर में रुके रहेंगे.
7/7
इस मौके पर भक्तों को प्रसाद के तौर पर पंचामृत और पंजीरी का वितरण किया गया. ऐसी मान्यता है कि इस पवित्र प्रसाद को ग्रहण करने के बाद ही श्रद्धालु दिन भर के उपवास को खोलते हैं, जो उनकी आस्था को दर्शाता है.