Rajasthan News: साल 2025 का अंतिम विवाह मुहूर्त 11 दिसंबर है. 15 दिसंबर को शुक्रास्त और 16 दिसंबर से खरमास शुरू होने के कारण शहनाइयों पर विराम लग जाएगा. अगले विवाह मुहूर्त सीधे 4 फरवरी 2026 से शुरू होंगे.
1/6
Hindu Vivah Panchang
साल 2025 अब अपने अंतिम चरण में है, और इसके साथ ही शादियों का सीजन भी जल्द ही समाप्त होने वाला है. विवाह पंचांग के अनुसार, इस साल का अंतिम विवाह मुहूर्त 11 दिसंबर को है. इसके बाद, मांगलिक कार्यों पर लम्बा विराम लग जाएगा, और शहनाइयाँ सीधे 4 फरवरी 2026 से ही गूंजनी शुरू होंगी, जो जुलाई तक जारी रहेंगी.
2/6
Hindu Vivah Panchang
पंडित अशोक व्यास ने बताया कि नवंबर में खूब शादियां हुईं. अब दिसंबर माह में बचे हुए विवाह मुहूर्त हैं: 1, 4, 5, 6, 7 और 11 दिसंबर. सर्वाधिक विवाह 1 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी पर हुए. 11 दिसंबर अंतिम मुहूर्त होने के कारण, फोटोग्राफर, टेंट संचालक, पंडित, हलवाई और बैंडबाजा वालों की इन तिथियों के लिए लगभग पूरी बुकिंग हो चुकी है. अनुमान के मुताबिक, 11 दिसंबर तक जिले में करीब 200 से ज्यादा जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधेंगे.
3/6
Hindu Vivah Panchang
मांगलिक कार्यों पर यह लंबा विराम दो प्रमुख खगोलीय कारणों से लग रहा है-शुक्रास्त और खरमास. आगामी 15 दिसंबर को शुक्र ग्रह अस्त हो जाएगा, जिस कारण विवाह वर्जित हो जाएंगे. शुक्र इसके बाद 1 फरवरी, 2026 को ही उदित होगा.
4/6
Hindu Vivah Panchang
16 दिसंबर तड़के 4:19 बजे से खरमास शुरू हो जाएगा, जो आगामी 13 जनवरी 2026 तक चलेगा. खरमास या मलमास वह समय होता है जब सूर्य, गुरु ग्रह (बृहस्पति) की राशि धनु या मीन में प्रवेश करता है. धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान मांगलिक कार्य (विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि) वर्जित माने जाते हैं.
5/6
Hindu Vivah Panchang
हालांकि, विवाह मुहूर्त बंद रहेंगे, लेकिन दिसंबर में खरीदारी और अन्य शुभ कार्यों के लिए कई श्रेष्ठ योग रहेंगे. दिसंबर अंत तक 14 दिन सर्वार्थ सिद्धि, 3 दिन अमृत सिद्धि, और 5 दिन रवि सहित कई अन्य शुभ योग हैं.
6/6
Hindu Vivah Panchang
सर्वार्थ सिद्धि योग- 2, 3, 7, 8, 9, 14, 18, 21, 22, 28 और 30 दिसंबर को रहेंगे. और द्विपुष्कर एवं त्रिपुष्कर योग- 6 दिसंबर, 16 दिसंबर, 21 दिसंबर, 27 दिसंबर और 30 दिसंबर को ये विशेष योग भी रहेंगे.