Rajasthan News: इन दिनों राजस्थान के करौली की महापंचायत चर्चा में बनी हुई है. यहां पर एक लड़के परिवार को सगाई तोड़ना भारी पड़ गया है. लड़के परिवार पर 11 लाख का जुर्माना लगा, साथ ही मूंछ भी काट दी गई.
1/5बात करौली जिले के नादौती क्षेत्र की है. यहां पर एक सगाई समारोह में दुल्हन को नापसंद करना लड़के के परिवार को भारी पड़ गया. शादी के लिए मना करने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के भाई की मूंछ-सिर के बाल काट दिए थे. ये बात विवाद का कारण बन गई और बुला ली गई महापंचायत.
2/5वहीं लड़की पक्ष में निर्णय करवाने वाले 4 लोगों पर 1100-1100 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया. इन चार पंचों को 5 साल के लिए पंचायत से बहिष्कृत भी किया गया है. टोडाभीम निवासी रामनिवास की अध्यक्षता में लिए गए इस फैसले के खिलाफ जाने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.