Independence Day 2025: पूरा देश 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. राजस्थान में भी इसके लिए तैयारियां बड़े जोर-शोर से चल रही हैं. बच्चों को भी इस दिन छुट्टी है. ऐसे में आप अपने बच्चों को पिकनिक के लिए राजस्थान के इन प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर लेकर जा सकते हैं.
1/8
Independence Day 2025
पूरा भारतवर्ष 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि देश को आजाद हुए 78 साल हो गए हैं. ऐसे में आप अपने बच्चों के साथ पिकनिक पर राजस्थान के मुख्य पर्यटन स्थलों पर जा सकते हैं. जहां पर 15 अगस्त के दिन सभी के लिए एंट्री फ्री होती है.
2/8
हवा महल
आप बच्चों को लेकर जयपुर का प्रसिद्ध हवा महल देखने जा सकते हैं. जोकि अपनी अनूठी वास्तुकला और 953 खिड़कियों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है.
3/8
जंतर-मंतर
इसी के साथ आप बच्चों को लेकर जयपुर के वर्ल्ड फेमस जंतर-मंतर देखने के लिए भी जा सकते हैं. यह एक खगोलीय वेधशाला है. जोकि बेहद ही खूबसूरत है.
4/8
अल्बर्ट हॉल संग्रहालय
देश की आजादी के दिन आप अपने बच्चों को लेकर राजस्थान के सबसे पुराना संग्रहालय अल्बर्ट हॉल संग्रहालय भी जा सकते हैं. यहां पर आपको देश प्रेम से जुड़ी कई चीजें देखने को मिलेंगी.
5/8
सिटी पैलेस, उदयपुर
वेनिस ऑफ द ईस्ट के नाम से प्रसिद्ध उदयपुर में स्थित आप सिटी पैलेस भी देखने के लिए जा सकते हैं. यह पिछोला झील के किनारे पर बना हुआ है. इसका निर्माण महाराणा उदय सिंह ने करवाया था.
6/8
चित्तौड़गढ़ किला
पिकिनक के लिए आप अपने बच्चों को ऐतिहासिक किला भी दिखाने के लिए लेकर जा सकते हैं. इसमें सबसे बड़ा नाम चित्तौड़गढ़ किले का आता है. जोकि राजस्थान का सबसे बड़ा किला है और वीरता और बलिदान का प्रतीक है.
7/8
मेहरानगढ़ किला
वहीं दूसरी तरफ आप जोधपुर शहर में स्थित मेहरानगढ़ किला भी दिखा सकते हैं. यहां आने के बाद आपके बच्चे एक अलग जोश और भव्यता का अनुभव करेंगे.
8/8
पिछोला झील
वहीं पिकनिक के दौरान अगर आपका मन बोटिंग करने का है तो आप परिवार के साथ उदयपुर की फेमस पिछोला झील लेकर जा सकते हैं. जहां का एडवेंचर बच्चों में एक अलग उत्साह जगा देगा.