PM Kisan Samman Nidhi Yojana: PM किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त कब आएगी? किसानों के बीच यह सवाल मुख्य तौर से पूछा जा रहा है. किसानों को e-KYC और Farmer ID पूरा करना जरूरी होगा, वरना किस्त अटक सकती है. समय रहते दस्तावेज अपडेट कराने पर ही 2,000 रुपये की अगली किस्त मिलेगी.
1/7
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को लेकर राजस्थान के साथ-साथ देशभर के किसानों में उत्सुकता बनी हुई है. बता दें कि योजना की 21वीं किस्त राज्य के किसानों के खातों में नवंबर में सरकार की तरफ से दी गई थी. इसके बाद से ही अब सभी किसान अगली किस्त की तारीख जानना चाहते हैं. केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है. किसानों का मुख्य सवाल अब यही है कि 22वीं किस्त कब जारी होगी.
2/7
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच जारी होने की संभावना जताई जा रही है. इस योजना के तहत किसानों को हर साल तीन अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता दी जाती है. ये चरण अप्रैल–जुलाई, अगस्त–नवंबर और दिसंबर–मार्च की अवधि में आते हैं. हर बार 2,000 रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है.
3/7
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
हालांकि, किस्त जारी करने की सटीक तारीख को लेकर सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. आमतौर पर हर चार महीने में यह राशि किसानों के खातों में भेज दी जाती है. लेकिन इस बार कुछ शर्तों के चलते कई किसानों की किस्त अटक भी सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है.
4/7
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
सरकार ने साफ किया है कि अब पीएम किसान योजना के लिए e-KYC के साथ Farmer ID का होना जरूरी होगा. जिन किसानों की Farmer ID उनके पीएम किसान खाते से लिंक नहीं होगी, उनकी अगली किस्त रोकी जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह नियम आने वाली किस्त से सख्ती से लागू किया जा सकता है.
5/7
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
इसके अलावा जिन परिवारों में एक से ज्यादा सदस्य इस योजना का लाभ ले रहे हैं, वहां फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद ही भुगतान दोबारा शुरू किया जाएगा. सरकार का कहना है कि इससे योजना का लाभ सही पात्र किसानों तक पहुंच सकेगा.
6/7
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
किसानों के लिए जरूरी है कि वे समय रहते e-KYC और जरूरी दस्तावेज पूरे कर लें. e-KYC की प्रक्रिया तीन तरीकों से की जा सकती है, जिसमें ओटीपी आधारित वेरिफिकेशन, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन शामिल हैं.
7/7
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
अगर किसी किसान को किस्त से जुड़ी कोई समस्या आ रही है या स्टेटस में गड़बड़ी दिखाई दे रही है, तो वह नजदीकी CSC सेंटर, बैंक या कृषि विभाग से संपर्क कर सकता है. इसके अलावा पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261, 1800-11-5526 या 011-23381092 पर कॉल कर मदद ली जा सकती है. ईमेल के जरिए सहायता के लिए pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क किया जा सकता है. समय पर जानकारी अपडेट कराने से अगली किस्त मिलने की संभावना बढ़ जाती है.