Rajasthan news: राजस्थान के कई जिलों में प्री-मानसून की जोरदार बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिसने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी है. हालांकि, कुछ शहरों में इस बारिश ने प्रबंधन को लेकर समस्या देखी जा रही है.
1/9
राजस्थान के कई जिलों में प्री-मानसून की जोरदार बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिसने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी है. बारिश की वजह से कई जगह- सड़कों, तालाबों और नालों में जलभराव की वजह से समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
2/9
वहीं सिरोही जिले में भी प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है, जहां जिला मुख्यालय सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. सड़कों पर पानी भरने से तालाब जैसा नजारा बन गया और लोगों ने गर्म पकवानों का लुत्फ उठाया.
3/9
राजसमंद जिले में भी अचानक मौसम का मिजाज बदला. राजसमंद, कुंभलगढ़ और नाथद्वारा सहित कई जगहों पर बारिश हुई, जिससे पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली.
4/9
वहीं 17 जून को जयपुर सहित प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, और 18 जून को भी मानसून की तेज गति मौसम विभाग के अनुसार, प्री-मानसून ने अच्छी बारिश कर दी है और मुख्य मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसके अगले दो दिनों में दक्षिणी राजस्थान की सीमा में प्रवेश करने की संभावना है.
5/9
वहीं 17 जून को जयपुर सहित प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, और 18 जून को भी मानसून की तेज गति मौसम विभाग के अनुसार, प्री-मानसून ने अच्छी बारिश कर दी है और मुख्य मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसके अगले दो दिनों में दक्षिणी राजस्थान की सीमा में प्रवेश करने की संभावना है.
6/9
जोधपुर में रविवार शाम को तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुई, जिससे शहरवासियों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया. जोधपुर में 19 जून तक मानसून आने की संभावना है.
7/9
जैसलमेर जिले में पिछले दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे तापमान में गिरावट आई है. सोमवार सुबह तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई और रात को जमकर बादल बरसे. वहीं 18 जून और 19 जून के लिए आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
8/9
वहीं अजमेर में भी मानसून ने जोरदार तरीके से दस्तक दे दी है. शहर की कई सड़के और नाले 16 जून को हुई बारिश से उफान पर आ गए.
9/9
वहीं 17 मई को हुई यह बरसात भिवाड़ी के लिए आफत भी बन गई, भिवाड़ी के अलवर बाईपास पर जलभराव होने से लोगो को काफी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.