Jhalawar News: झालावाड़ शहर के गुडपुरा मोहल्ले में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. रक्षाबंधन के दिन परिवार के बाहर होने का फायदा उठाकर, बदमाशों ने घर से डेढ़ लाख रुपये नगद और लाखों रुपये के आभूषण चुरा लिए. यह घटना शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है.
1/7
Jhalawar News
झालावाड़ शहर में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला है. अज्ञात चोरों ने रक्षाबंधन के दिन एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया और कमरों तथा अलमारी के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नगदी सहित करीब 8-10 लाख के आभूषण भी चुरा कर फरार हो गए.
2/7
Jhalawar News
पीड़ित परिवार को उस समय पता चला, जब वह आज अपने घर लौटा, तो घर के सभी कमरों तथा अलमारी के ताले टूटे हुए थे तथा लाखों के आभूषण और नगदी नदारद थे.
3/7
Jhalawar News
पीड़ित परिवार के मुखिया मनोज सोनी ने बताया कि उनका मकान पंचमुखी बालाजी के सामने गुडपुरा मोहल्ले में है. कल दोपहर बाद रक्षाबंधन के लिए वे अपने परिवार के साथ बारां गए हुए थे और लेट हो जाने पर रात्रि में वहीं रुक गए.
4/7
Jhalawar News
आज सुबह उनके यहां काम करने वाली बाई ने फोन करके सूचना दी, कि उनके मकान के ताले टूटे हुए हैं. वे झालावाड़ पहुंचे तो देखा कि घर के मुख्य द्वार से लेकर अंदर के कमरों तक के तथा अलमारी के ताले टूटे थे और घर का सामान बिखरा हुआ था.
5/7
Jhalawar News
घर से डेढ़ लाख रुपये नगदी व करीब 7 लाख रुपए के सोने तथा चांदी के आभूषण भी गायब थे. उनके द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया.
6/7
Jhalawar News
मकान के सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश लोहे के सरिए से ताला तोड़ते हुए भी नजर आ रहे हैं. फिलहाल पीड़ित द्वारा कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर दिया गया है. उधर कोतवाली पुलिस द्वारा सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.
7/7
Jhalawar News
गौरतलब है कि झालावाड़ शहर के गुडपुरा इलाके में करीब 6 महीने पूर्व भी एक रिहाईशी मकान से लाखों रुपए की नगदी वह आभूषण चोरी हुए थे, लेकिन पुलिस उसका अभी तक भी खुलासा नहीं कर पाई है, तो वहीं करीब दो दिन पूर्व ही इसी जगह से एक बाइक भी चोरी हुई है. ऐसे में शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं तथा पुलिस की कमजोर गस्त व्यवस्था को लेकर शहरवासियों में भी नाराजगी दिखाई दे रही है.