CM Kisan Samman Nidhi: राजस्थान में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किस्त फिलहाल स्थगित कर दी गई है. 22 अप्रैल 2026 को 66.56 लाख किसानों को ₹1000 मिलना था. अब नई तारीख जल्द घोषित होगी. ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग जरूरी बताई गई है.
1/7
CM Kisan Samman Nidhi
राजस्थान के किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है. राज्य सरकार की इस योजना के तहत किसानों को हर साल अतिरिक्त आर्थिक मदद दी जाती है. यह सहायता प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से अलग होती है. ऐसे में किसानों को दोनों योजनाओं का फायदा मिलाकर सालाना 9 हजार रुपये तक की सहायता मिलती है.
2/7
CM Kisan Samman Nidhi
राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के 66 लाख से ज्यादा पात्र किसानों को हर साल 3 हजार रुपये दिए जाते हैं. यह राशि तीन किस्तों में किसानों के खातों में भेजी जाती है. वहीं केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना से किसानों को 6 हजार रुपये अलग से मिलते हैं.
3/7
CM Kisan Samman Nidhi
इस बीच किसानों के लिए जरूरी खबर यह है कि योजना की छठी किस्त फिलहाल जारी नहीं हो पाई है. सरकार की तरफ से यह किस्त 22 अप्रैल 2026 को किसानों के खातों में भेजी जानी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते इसका भुगतान अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया. अब किसान नई तारीख घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं.
4/7
CM Kisan Samman Nidhi
जानकारी के मुताबिक इस किस्त के तहत करीब 66.56 लाख किसानों को 665 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जानी थी. कई किसान पिछले कुछ दिनों से अपने खाते चेक कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल किस्त जारी नहीं हुई है. सरकार की तरफ से जल्द नई तारीख जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है.
5/7
CM Kisan Samman Nidhi
अगर कोई किसान अपना नाम योजना की लिस्ट में चेक करना चाहता है तो वह घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस देख सकता है. इसके लिए सबसे पहले सहकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां ‘Citizen Corner’ पर क्लिक करने के बाद ‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की स्थिति जानें’ वाले विकल्प को चुनना होगा. इसके बाद जन आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर स्टेटस देखा जा सकता है.
6/7
CM Kisan Samman Nidhi
सरकार ने साफ किया है कि योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग जरूरी है. जिन किसानों की ई-केवाईसी पूरी नहीं है या बैंक खाते से आधार लिंक नहीं है, उनकी किस्त अटक सकती है. इसलिए किसानों को समय रहते जरूरी दस्तावेज अपडेट कराने की सलाह दी जा रही है.
7/7
CM Kisan Samman Nidhi
वहीं जिन किसानों की किस्त नहीं आई है या स्टेटस में कोई दिक्कत दिखाई दे रही है, वे अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं. वहां दस्तावेज जांच और योजना से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सकती है. अब किसानों की नजर सरकार की अगली घोषणा पर टिकी हुई है, क्योंकि छठी किस्त की नई तारीख जल्द सामने आ सकती है.