Rajasthan school holiday 2025-26: राजस्थान के छात्रों के लिए 'हॉलिडे हैवन', नए कैलेंडर में 134 दिन की छुट्टियां जारी

Published: Jun 30, 2025, 01:10 PM|Updated: Jun 30, 2025, 01:10 PM

 Rajasthan news : राजस्थान के सभी स्कूली बच्चों और शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है.  सरकार ने नया शैक्षणिक कैलेंडर 2025-26 जारी कर दिया है, जिसके तहत 365 में से पूरे 134 दिन स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी. यह नया सत्र बच्चों के लिए 'हॉलिडे हैवन' बनने जा रहा है. जहां 231 दिन पढ़ाई और 134 दिन धमाल का मौका मिलेगा. इसमें रविवार, त्योहार, शीतकालीन-ग्रीष्मकालीन अवकाश और खास मौके शामिल हैं.