Sikar News: सीकर अब राजस्थान का एक नया एजुकेशन हब बन रहा है. साथ ही यह अपने समृद्ध इतिहास, कृषि उत्पादन और सैन्य विरासत के साथ विकास की ओर बढ़ रहा है. यहां औद्योगिक विकास, गोटा उद्योग का पुनरुद्धार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर स्वर्णिम राजस्थान का सपना पूरा किया जा सकता है.
1/8
Sikar News
सीकर, जिसे कभी सिर्फ योद्धाओं और सेठों की धरती के रूप में जाना जाता था, आज राजस्थान का एक उभरता हुआ एजुकेशन हब बन गया है. इसे स्वर्णिम राजस्थान बनाने के लिए यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं.
2/8
इतिहास
सीकर की पहचान इसके गौरवशाली इतिहास से जुड़ी है. इसे पहले 'बीर भान का बास' के नाम से जाना जाता था, जिसे बाद में राजा दौलत सिंह और राव राजा कल्याण सिंह ने एक नया रूप दिया. राजा कल्याण सिंह ने यहां धर्मशाला, स्कूल, कुएं और सार्वजनिक भवनों का निर्माण कराकर विकास की नींव रखी. आज, यह जिला लगातार प्रगति कर रहा है.
3/8
कोचिंग हब
सीकर अब राजस्थान का कोचिंग हब बन चुका है, जहां मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए लाखों छात्र आते हैं. यहां के गोयनका, रुहिया, बजाज और मोदी जैसे औद्योगिक घरानों ने देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. हालांकि, अभी भी औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें सरकारी प्रोत्साहन से बढ़ाया जा सकता है.
4/8
कृषि और संस्कृति
कृषि के क्षेत्र में, सीकर देश में मीठे प्याज का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है. यहां के किसान सरसों, बाजरा और सब्जियों के उत्पादन में भी आगे हैं. सांस्कृतिक रूप से, खाटूश्यामजी, जीण माता और शाकंभरी माता जैसे धार्मिक स्थल करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं. शेखावाटी की हवेलियां और फ्रैंको पेंटिंग भी पर्यटकों को आकर्षित करती हैं.
5/8
राजनीतिक और सैन्य विरासत
सीकर को 'फौजियों की खान' भी कहा जाता है, क्योंकि यहां के युवा बड़ी संख्या में सेना में जाते हैं. राजनीतिक रूप से भी इस जिले ने भैरों सिंह शेखावत, चौधरी देवी लाल और प्रतिभा देवी सिंह पाटिल जैसी महान हस्तियां दी हैं.
6/8
बुनियादी ढांचा
बेहतर सड़कों, रिंग रोड, और यातायात प्रबंधन से शहर का विकास सुनिश्चित किया जा सकता है.अस्पतालों में नई तकनीक और स्टाफ को बढ़ाकर चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान देना जरूरी है.
7/8
औद्योगिक विकास
नए उद्योगों को प्रोत्साहन देकर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं.खंडेला के दम तोड़ते गोटा उद्योग को पुनर्जीवित कर हजारों महिलाओं को रोजगार दिया जा सकता है.
8/8
शेखावाटी धरोहर का संरक्षण
ऐतिहासिक हवेलियों और बावड़ियों को संरक्षित करके इस धरोहर को बचाया जा सकता है.