बारिश के 20 दिन बाद भी अजमेर के गांव में जलभराव, नरक जैसी जिंदगी जीने को ग्रामीण मजबूर

Published: Sep 14, 2025, 01:55 PM|Updated: Sep 14, 2025, 01:55 PM

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले के शोकलिया गांव के 200 घर 20 दिनों से पानी में डूबे हैं. सांप-बिच्छू के डर, पशुधन की मौत, बच्चों की पढ़ाई और महिलाओं की परेशानी से हालात नरकीय बने हुए हैं. प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीण आक्रोशित, चुनाव बहिष्कार व आंदोलन की चेतावनी दी.