प्रतापगढ़ में बारिश से बाढ़ का खतरा! जान जोखिम में डाल स्कूल जाते दिखे बच्चे - देखें तस्वीरें

Edited bySagar
Published: Sep 01, 2025, 01:18 PM|Updated: Sep 01, 2025, 01:18 PM

Pratapgarh Rain: लगातार बारिश से प्रतापगढ़ जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. तालाबों में बकरियां फंस गईं, पुलिया पर बहता पानी ग्रामीणों के लिए खतरा बना, खेतों की फसलें नष्ट हुईं और घरों में पानी घुसा. ग्रामीणों ने ऊंची पुलिया व मुआवजे की मांग की.