Sam Sand Dunes: जैसलमेर से 40 किमी दूर स्थित सम सैंड ड्यून्स थार रेगिस्तान की असली खूबसूरती और रोमांच का केंद्र है. ऊंचे-ऊंचे रेत के टीले, कैमल और जीप सफारी, राजस्थानी सांस्कृतिक शामें यहां के मुख्य आकर्षण हैं. 15 अगस्त के दिन आप यहां पर अपने परिवार के साथ जा सकते हैं.
1/6
सैम सैंड ड्यून्स
राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित सैम सैंड ड्यून्स थार रेगिस्तान की असली खूबसूरती का अनुभव कराने वाली जगह है. जैसलमेर शहर से लगभग 40–45 किलोमीटर दूर स्थित यह स्थल, सुनहरी रेत के विशाल टीलों, लोक संस्कृति और रोमांचक गतिविधियों के लिए दुनिया भर में मशहूर है.
2/6
सुनहरी रेत का जादू
सैम सैंड ड्यून्स के रेत के टीले 30 से 60 मीटर तक ऊंचे होते हैं. जब सुबह या शाम की सुनहरी धूप इन पर पड़ती है, तो ये रेगिस्तान किसी सुनहरे समुद्र की तरह चमक उठता है. खासकर सूर्यास्त और सूर्योदय के समय का नज़ारा यहां आने वाले हर पर्यटक के दिल में हमेशा के लिए बस जाता है.
3/6
सफारी का रोमांच
यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है कैमल सफारी. पारंपरिक सजावट वाले ऊंटों पर बैठकर रेत के टीलों में घूमना, आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाता है. वहीं, एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए जीप सफारी भी उपलब्ध है, जिसमें 4x4 गाड़ियों से रेत के टीलों पर तेज रफ्तार का आनंद भी उठाया जा सकता है.
4/6
सांस्कृतिक शाम
सैम में शाम का समय और भी खास हो जाता है. यहां के डेजर्ट कैंप में राजस्थानी लोक संगीत, कालबेलिया नृत्य, कठपुतली शो और पारंपरिक भोजन का आनंद लिया जा सकता है. ढोलक की थाप और लोकगीतों की मिठास रेगिस्तान की रात को और भी रंगीन बना देती है.
5/6
डेजर्ट फेस्टिवल का आकर्षण
हर साल फरवरी में आयोजित होने वाला जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल सैम सैंड ड्यून्स को और भी जीवंत बना देता है. इस दौरान ऊंट दौड़, पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता, लोक नृत्य और संगीत कार्यक्रम पर्यटकों को राजस्थान की संस्कृति से रूबरू कराते हैं.
6/6
घूमने का सही समय और पहुंच
हालांकि सैम सैंड ड्यून्स घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च है, जब मौसम ठंडा और सुहावना रहता है. लेकिन आप यहां पर 15 अगस्त के दिन परिवार के साथ जाकर क्वालिटी समय बिता सकते हैं. यहां पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन जैसलमेर में है, जहां से टैक्सी, बस या जीप से सम तक आसानी से पहुंचा जा सकता है.