राजस्थान की वो मिठाई, जिसका नाम और स्वाद दोनों अनोखे
Rajasthani famous sweet: राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. आज हम आपको राजस्थान के ऐसी मिठाई के बारे में बताएंगे, जिसे खाकर आप कभी उसका स्वाद नहीं भूलेंग.
Published:Apr 23, 2025, 06:03 PM IST | Updated:Apr 23, 2025, 06:03 PM IST
1/5
Palang tod mithai
1/5
पलंगतोड़ मिठाई के जायके ने पूरे देश को अपना दीवाना बना रखा है. पलंग तोड़ मिठाई ऐसी मिठाई है. जिसका स्वाद लेने के लिए देशभर के लोग भरतपुर पहुंचते हैं. भरतपुर शहर के कोतवाली चौराहे पर करीब 85 साल पुरानी छोटी सी दुकान में यह मिठाई बनाई जाती है. जिसे 1935 में बाबूलाल खंडेलवाल ने शुरू किया था.
2/5
Palang tod mithai
2/5
वैसे तो भारत में मीठा बनना और मिठाई खिलाना जरूरी माना जाता है. मीठे के शौकीन लोगों का मन हर बार कुछ नया और खास खाने का होता है, तो चलिए आज आपको पलंगतोड़ मिठाई के बारे में बताते हैं. इस मिठाई को घर पर भी बनाना बहुत आसान है.