Desuri ki Naal: राजस्थान के पाली जिले में स्थित देसूरी की नाल, अरावली पर्वतमाला के बीच से गुजरने वाला एक ऐसा पहाड़ी रास्ता है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और रोमांच के लिए जाना जाता है. लेकिन, इसकी घुमावदार, संकरी और तीखे मोड़ वाली सड़कें जितना खूबसूरत है, उतना ही खतरनाक भी है.
1/7
Pali Desuri ki Naal
देसूरी की नाल की सुंदरता मानसून के मौसम में अपने चरम पर होती है. जब चारों ओर हरियाली छा जाती है और धुंध से ढकी पहाड़ियां किसी पेंटिंग जैसी दिखती हैं. यह रास्ता कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य से होकर गुजरता है.
2/7
Pali Desuri ki Naal
यह सड़क पहाड़ी इलाकों में होने के कारण बहुत घुमावदार है और इसमें कई तीखे मोड़ हैं, जहां से गुजरना किसी भी ड्राइवर के लिए चुनौती भरा हो सकता है.
3/7
Desuri ki Naal
कई जगहों पर सड़क इतनी संकरी है कि दो गाड़ियां एक साथ मुश्किल से निकल पाती हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है.
4/7
Desuri ki Naal
चूंकि यह रास्ता वन्यजीव अभयारण्य से गुजरता है, इसलिए रात में या सुबह-शाम के समय जंगली जानवर सड़क पार कर सकते हैं, जिससे हादसे का डर रहता है.
5/7
Desuri ki Naal
बारिश के मौसम में यह सड़क बहुत फिसलन भरी हो जाती है और भूस्खलन (landslide) का खतरा भी बढ़ जाता है. रास्ते में बनी 5 संकरी पुलिया (culverts) भी सफर को और ज्यादा चुनौतीपूर्ण बनाती हैं, जहां गाड़ियों को बहुत धीरे और सावधानी से चलाना पड़ता है.
6/7
Desuri ki Naal
इस 8 किलोमीटर के रास्ते में कुल 12 खतरनाक मोड़ हैं, जो हर पल किसी हादसे को न्योता देते हैं. यहां के कुछ मोड़ 'S' और 'L' आकार के हैं, जो ड्राइवरों के लिए बेहद मुश्किल और जोखिम भरे होते हैं.
7/7
Desuri ki Naal
अगर आप रोमांच और प्रकृति का अनूठा अनुभव चाहते हैं, तो देसूरी की नाल आपके लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है, लेकिन यहां सफर करते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है.