Rajasthan Panchayat Chunav: राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 से पहले मतदाताओं के लिए वोटर लिस्ट में नाम जांचना जरूरी है. नाम ऑनलाइन वेबसाइट व वोटर हेल्पलाइन ऐप से और ऑफलाइन पंचायत कार्यालय या BLO से देखा जा सकता है. नाम न होने पर फॉर्म 6 व सुधार के लिए फॉर्म 8 भरा जा सकता है.
1/8
Rajasthan Panchayat Chunav
राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर ग्रामीण इलाकों में हलचल तेज होने लगी है. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अभी चुनाव की आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन मौजूदा पंचायतों का कार्यकाल 2026 की शुरुआत में पूरा होना है. ऐसे में माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव 2026 के पहले हिस्से में कराए जा सकते हैं. चुनाव से पहले मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया भी चरणबद्ध तरीके से चल रही है.
2/8
Rajasthan Panchayat Chunav
पंचायत चुनाव में मतदान का अधिकार केवल उन्हीं लोगों को मिलता है, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज होता है. ऐसे में हर मतदाता के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वह समय रहते यह जांच ले कि वोटर लिस्ट में उसका नाम है या नहीं. राजस्थान में यह सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से उपलब्ध है.
3/8
Rajasthan Panchayat Chunav
सबसे आसान तरीका ऑनलाइन है. इसके लिए मतदाता अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट ब्राउज़र खोलकर राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. वेबसाइट पर पंचायत चुनाव से जुड़ा सेक्शन मिलता है, जहां पंचायत चुनाव मतदाता सूची का विकल्प दिया होता है.
4/8
Rajasthan Panchayat Chunav
वेबसाइट पर जाते ही मतदाता को पहले अपना जिला चुनना होता है. इसके बाद पंचायत समिति और फिर ग्राम पंचायत का चयन करना पड़ता है. अगली स्क्रीन पर नाम, पिता या पति का नाम अथवा वार्ड नंबर डालकर सर्च किया जा सकता है. जानकारी भरते ही संबंधित ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट खुल जाती है. मतदाता चाहें तो इस सूची को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं. इससे नाम की जांच के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी भी एक साथ देखी जा सकती है.
5/8
Rajasthan Panchayat Chunav
ऑनलाइन जांच का दूसरा विकल्प Voter Helpline App है. यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. ऐप डाउनलोड करने के बाद लॉगिन या गेस्ट मोड में जाकर “Search Your Name in Electoral Roll” विकल्प पर क्लिक करना होता है. यहां EPIC नंबर या नाम के जरिए वोटर लिस्ट में नाम देखा जा सकता है.
6/8
Rajasthan Panchayat Chunav
जो लोग ऑनलाइन प्रक्रिया में सहज नहीं हैं, उनके लिए ऑफलाइन तरीका भी मौजूद है. ऐसे मतदाता अपनी ग्राम पंचायत या पंचायत समिति कार्यालय जाकर सीधे मतदाता सूची देख सकते हैं. पंचायत कार्यालय में वोटर लिस्ट की प्रति उपलब्ध रहती है और कर्मचारी भी इसमें मदद करते हैं.
7/8
Rajasthan Panchayat Chunav
इसके अलावा अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करके भी नाम की स्थिति जानी जा सकती है. BLO घर-घर जाकर सत्यापन करते हैं और जरूरत पड़ने पर नाम जोड़ने या सुधार से जुड़े फॉर्म भी उपलब्ध कराते हैं.
8/8
Rajasthan Panchayat Chunav
अगर किसी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिलता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 भरा जाता है. वहीं नाम, उम्र या पते में गलती होने पर फॉर्म 8 के जरिए सुधार कराया जा सकता है. ये दोनों फॉर्म ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं और पंचायत कार्यालय से भी लिए जा सकते हैं. निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी लगातार यह सलाह दे रहे हैं कि मतदाता अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले अपना नाम जरूर जांच लें. एक बार सूची फाइनल हो जाने के बाद बदलाव कराना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में पंचायत चुनाव 2026 से पहले समय रहते वोटर लिस्ट की जांच करना हर मतदाता के लिए जरूरी है.