Rajasthan Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है. कोटा में पेट्रोल ₹104.27 और डीजल ₹89.79 के साथ प्रदेश में सबसे सस्ता मिल रहा है. जालौर में भी कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. अगर आप सस्ते ईंधन की तलाश में हैं, तो आज की ताजा रेट लिस्ट यहाँ चेक करें.
1/10
Rajasthan Petrol Diesel Price Today
Rajasthan Petrol Diesel Price Today: राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर हलचल देखने को मिली है. राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में आज ईंधन के दाम बढ़े हैं, जबकि कुछ शहरों में राहत भी मिली है. तेल कंपनियों द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक जयपुर में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर ₹105.03 प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं डीजल की कीमत भी 11 पैसे बढ़कर ₹90.49 प्रति लीटर हो गई है. पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.
2/10
Rajasthan Petrol Diesel Price Today
राजस्थान में सबसे महंगा पेट्रोल जैसलमेर में बिक रहा है, जहां कीमत ₹106.34 प्रति लीटर दर्ज की गई है. इसके अलावा चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, उदयपुर और सिरोही जैसे जिलों में भी पेट्रोल ₹106 के पार बना हुआ है. दूसरी ओर सबसे सस्ता पेट्रोल कोटा में ₹104.27 प्रति लीटर दर्ज किया गया है.
3/10
Rajasthan Petrol Diesel Price Today
राजधानी जयपुर के अलावा अजमेर, अलवर, जोधपुर, दौसा, सवाई माधोपुर और उदयपुर में भी पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. अलवर में पेट्रोल 54 पैसे बढ़कर ₹105.37 प्रति लीटर पहुंच गया, जबकि सवाई माधोपुर में 53 पैसे की तेजी के साथ रेट ₹105.69 प्रति लीटर हो गया. जालौर में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई, जहां पेट्रोल 49 पैसे सस्ता होकर ₹105.71 प्रति लीटर पर आ गया.
4/10
Rajasthan Petrol Diesel Price Today
बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़ और सिरोही जैसे जिलों में पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. वहीं कोटा, राजसमंद, पाली और करौली में उपभोक्ताओं को राहत मिली है. कोटा में पेट्रोल 67 पैसे घटकर ₹104.27 प्रति लीटर पर पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम रेट है.
5/10
Rajasthan Petrol Diesel Price Today
डीजल की बात करें तो जयपुर में आज डीजल ₹90.49 प्रति लीटर दर्ज किया गया है. पिछले दिनों की तुलना में यहां मामूली बढ़ोतरी हुई है. प्रदेश में सबसे महंगा डीजल जैसलमेर में ₹91.85 प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं सबसे सस्ता डीजल कोटा में ₹89.79 प्रति लीटर दर्ज किया गया है.
6/10
Rajasthan Petrol Diesel Price Today
अजमेर, अलवर, जोधपुर, दौसा और उदयपुर में डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. उदयपुर में डीजल 54 पैसे बढ़कर ₹91.61 प्रति लीटर पहुंच गया, जबकि जालौर में 61 पैसे की गिरावट के साथ कीमत ₹91.11 प्रति लीटर रह गई. जालौर में डीजल के दामों में सबसे बड़ी कमी देखने को मिली है.
7/10
Rajasthan Petrol Diesel Price Today
कोटा, पाली, राजसमंद और करौली में डीजल सस्ता हुआ है. कोटा में डीजल 61 पैसे घटा है, जबकि पाली में 52 पैसे की कमी दर्ज की गई है. वहीं बीकानेर, बारां, बूंदी और धौलपुर जैसे जिलों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.
8/10
Rajasthan Petrol Diesel Price Today
राजस्थान में ईंधन की कीमतें अलग-अलग जिलों में टैक्स और परिवहन लागत के कारण बदलती रहती हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का भी असर घरेलू बाजार पर पड़ता है. यही वजह है कि रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में हल्का बदलाव देखने को मिलता है.
9/10
Rajasthan Petrol Diesel Price Today
तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे नए रेट जारी करती हैं. ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि पेट्रोल पंप पर जाने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें. लगातार बढ़ते ईंधन दामों का असर आम लोगों के बजट के साथ-साथ परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ रहा है.
10/10
Rajasthan Petrol Diesel Price Today
Disclaimer: पेट्रोल-डीजल की ये कीमतें गुड रिटर्न्स साइट से ली गई हैं. अलग-अलग शहरों के हिसाब से कीमतें अलग हो सकती हैं.