राजस्थान में जमाव बिंदु से नीचे तापमान, फतेहपुर -2°C, नागौर -1°C, घना कोहरा जारी अगले 3 दिन कोई राहत नहीं

Edited byAnsh Raj
Published: Jan 12, 2026, 09:44 AM|Updated: Jan 12, 2026, 09:44 AM

Sikar Weather Update: राजस्थान में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को ठप कर दिया है. 12 जनवरी 2026 को राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु (0°C) से नीचे पहुंच गया, जिससे कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे कम तापमान रहा.