Fake SI Rajasthan Police: राजस्थान पुलिस ने आखिरकार फर्जी थानेदार मोना बुगालिया को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मोना को देर रात सीकर से अपनी हिरासत में लिया है. आपको बता दें कि मोना के खिलाफ सितंबर 2023 में शास्त्री नगर थाने में FIR दर्ज की गई थी.
1/6
फर्जी सब-इंस्पेक्टर
जयपुर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद को दो साल तक फर्जी सब-इंस्पेक्टर (एसआई) बताकर लोगों पर धौंस जमाती रही. पकड़ी गई महिला का नाम मोना बुगालिया है, जिसने राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में बाकायदा ट्रेनिंग तक अटेंड की, वर्दी पहनी और सोशल मीडिया पर अफसरों के साथ फोटो डलवा कर सबको यकीन दिला दिया कि वो असली एसआई है.
2/6
नागौर की है रहने वाली
शास्त्री नगर थाने के प्रभारी महेंद्र यादव ने बताया कि मोना बुगालिया उर्फ मूली देवी (उम्र 28), जो नागौर के नीम्या का बास की रहने वाली है. पुलिस ने आरोपी को सीकर से गिरफ्तार किया है. दरअसल, उसने एसआई की भर्ती परीक्षा दी थी, लेकिन पास नहीं हो पाई. इसके बावजूद उसने सोशल मीडिया पर यह झूठ फैलाया कि उसका चयन हो गया है.
3/6
RPA में फर्जी तरीके से ट्रेनिंग
इतना ही नहीं, मोना ने RPA में जाकर फर्जी तरीके से ट्रेनिंग भी लेना शुरू कर दी. दो साल तक वो पुलिस वर्दी में घूमती रही और असली अफसरों के साथ तस्वीरें खिंचवाकर अपनी पहचान को और भी मजबूत बनाती रही. इस दौरान वो सीकर के निवासियों को वॉट्सऐप कॉल्स के जरिए धमकाने का काम करती थी.
4/6
किराए के मकान पर छापा
2023 में जब एक शिकायत मिली तो पुलिस ने मोना के जयपुर स्थित किराए के मकान पर छापा मारा. वहां से पुलिस ने उसके कमरे से वर्दी, पुलिस बैच, नकली ID कार्ड और पुलिस बेल्ट बरामद की थी. छापेमारी की भनक लगते ही वह फरार हो गई थी. आपको बता दें कि बीते दो सालों से मोना सीकर में एक छात्रा बनकर एक कोचिंग संस्थान के पास किराये के मकान में रह रही थी. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और फिर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया.
5/6
कमरे से बरामद हुई नगदी
2023 में जब जयपुर के शास्त्री नगर थाने में मोना बुगालिया के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई, तो पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की. जैसे-जैसे सबूत जुटाए गए, कहानी और भी पेचीदा होती चली गई. पुलिस ने मोना के किराए के कमरे पर छापा मारा, तो वहां से 7 लाख रुपये नकद, तीन अलग-अलग पुलिस वर्दियां, RPA (राजस्थान पुलिस अकादमी) के इंटरनल एग्ज़ाम पेपर और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए. यह देखकर पुलिस भी हैरान रह गई.
6/6
खुद को बताती थी IB की अफसर
मोना ज्यादातर वक्त पुलिस वर्दी पहनकर RPA के कैंपस में ही दिखाई देती थी. वहां मौजूद थानेदारों और ट्रेनी अधिकारियों को वह यह कहकर गुमराह करती थी कि वह पिछले बैच की अभ्यर्थी है और ट्रेनिंग पूरा कर रही है.