Pratapgarh News : प्रतापगढ़ में इस बार प्याज की बंपर उपज से मंडी भरी पड़ी है इधर किसान खुश भी है और निराश भी.
1/6
Pratapgarh News
राजस्थान के प्रतापगढ़ में कृषि उपज मंडी में प्याज की बंपर आवक हो रही है. किसान भी खुश हैं. रोजाना ढाई से तीन हजार बोरी प्याज की आमद जारी है, मंडी में चहल पहल बनी हुई है.
2/6
Pratapgarh News
बारिश के दौरान मंडी प्रशासन ने प्याज को रखने के लिए खास इंतेजाम किए हैं ताकि उपज भीगे नहीं. प्याज की ढुलाई और नीलामी की प्रक्रिया डोम के अंदर ही करवाई जा रही है, इसके अलावा किसानों की सुविधा के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई गई है.
3/6
Pratapgarh News
मंडी प्रबंधन ने नीलामी की प्रक्रिया को व्यवस्थित और त्वरित बनाया है, प्याज की बंपर आवक के कारण कीमतों में गिरावट आई है. पहले जहां प्याज अच्छे दामों पर बिक रहा था, वहीं अब दाम घटकर सामान्य स्तर पर आ गए हैं. इससे किसानों को थोड़ी निराशा भी हो रही है.
4/6
Pratapgarh News
लेकिन भारी मात्रा में उपज बिकने की संभावना के चलते वे संतोष भी जता रहे हैं. मंडी प्रशासन ने किसानों को हर संभव सहयोग और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
5/6
Pratapgarh News
मंडी प्रशासन ने किसानों को हर संभव सहयोग और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. क्योंकि बारिश में पानी से भीगे प्याज जल्दी खराब हो जाते हैं.
6/6
Pratapgarh News
मंडी प्रशासन ने किसानों की इस तकलीफ को समझते हुए जल्द खरीद की व्यवस्था की है, हालांकि दाम कम मिल रहे हैं लेकिन फसल खराब नहीं हो रही है, ये खुशी के बाद है.