Rajasthan Project: राजस्थान के जैसलमेर जिले में देश का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी हब विकसित किया जाएगा. भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे घोटारू इलाके में 60 गीगावाट क्षमता का विशाल सोलर, विंड और हाइब्रिड ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाया जाएगा.
1/7
green energy hub
सीमावर्ती जिले जैसलमेर में देश का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी हब विकसित किया जाएगा. भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे घोटारू क्षेत्र में 60 गीगावाट क्षमता का विशाल सोलर, विंड और हाइब्रिड ऊर्जा प्रोजेक्ट स्थापित होगा.
2/7
green energy hub
इस महत्वाकांक्षी परियोजना में संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई सरकार करीब 3 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अबू धाबी यात्रा के बाद इस प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दिया गया है.
3/7
green energy hub
करीब 1 लाख 50 हजार हेक्टेयर यानी 3.7 लाख एकड़ भूमि पर बनने वाला यह मेगा प्रोजेक्ट पश्चिमी राजस्थान में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा. परियोजना से तैयार होने वाली बिजली देश के लगभग 4 करोड़ घरों की जरूरत पूरी करने में सक्षम होगी.
4/7
green energy hub
इस परियोजना के तहत घोटारू क्षेत्र में बड़े स्तर पर सोलर प्लांट, विंड मिल और हाइब्रिड एनर्जी यूनिट स्थापित की जाएंगी. राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम की ओर से प्रोजेक्ट के लिए करीब 600 करोड़ रुपये की सुरक्षा राशि मांगी गई है, जिसकी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. अब यूएई की ओर से परियोजना के लिए डेवलपर नियुक्त करने की तैयारी की जा रही है.
5/7
green energy hub
इस ऐतिहासिक समझौते पर दिसंबर 2024 में जयपुर में आयोजित 'राइजिंग राजस्थान' ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में यूएई के निवेश मंत्री मोहम्मद हसन अल सुवाइदी और राजस्थान के उद्योग सचिव अजीताभ शर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे.
6/7
green energy hub
खास बात यह है कि इस बार निवेश किसी निजी कंपनी के जरिए नहीं बल्कि यूएई सरकार अपने सरकारी फंड से सीधे करेगी. इससे परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.
7/7
green energy hub
वर्तमान में जैसलमेर जिले में सोलर और विंड एनर्जी से करीब 11 से 12 गीगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है. केंद्र सरकार ने वर्ष 2030 तक देश में 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है. ऐसे में जैसलमेर का यह ग्रीन एनर्जी हब देश के ऊर्जा भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.