Rajasthan quiz: आज हम आपको पाकिस्तान के उस सुंदर पैलेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको बनाने के लिए राजस्थान से पत्थर गए थे. आज ये पैलेस होने के साथ-साथ एक संग्रहालय भी है.
1/7
pakistan Mohatta Palace
पाकिस्तान के इस सुंदर पैलेस का नाम मोहट्टा पैलेस है, जो कराची में स्थित है. यह एक ऐतिहासिक महल है, जिसका निर्माण साल 1927 एक हिंदू व्यापारी शिवरतन मोहट्टा ने करवाया था.
2/7
pakistan Mohatta Palace
मोहट्टा पैलेस एंग्लो-मुगल शैली में बना हुआ. इस महल का निर्माण गुलाबी पत्थर और पीले गिजरी पत्थरों से किया गया था. आज के समय में ये पैलेस एक संग्रहालय है.
3/7
pakistan Mohatta Palace
मोहट्टा पैलेस संग्रहालय में भारतीय और पाकिस्तानी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाता है. इस पैलेस वास्तुकार अहमद हुसैन आगा, जो भारत के शुरुआती मुस्लिम वास्तुकारों में से एक मान जाते थे.
4/7
pakistan Mohatta Palace
जानकारी के अनुसार, शिवरतन मोहट्टा ने मोहट्टा पैलेस अपने ग्रीष्मकालीन घर के रूप में बनवाया था. कहते हैं कि साल 1947 में बंटवारा होने के बाद मोहट्टा परिवार भारत आ गया था.
5/7
pakistan Mohatta Palace
वहीं, इसके बाद, फातिमा जिन्ना (पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना की बहन) ने मोहट्टा पैलेस खरीदा और उसका नाम 'कस्तूरबा पैलेस' रखा दिया था.
6/7
pakistan Mohatta Palace
फिर इसके बाद इस पैलेस को पाकिस्तान सरकार को सौंप दिया गया. साल 2008 में मोहट्टा पैलेस संग्रहालय में बदल दिया गया था.
7/7
pakistan Mohatta Palace
मोहट्टा पैलेस अपनी सुंदर रंगीन खिड़कियां, मेहराब और मीनारों के लिए फेसम है. संग्रहालय में कई तरह की कलाकृतियां, पेंटिंग, और चीनी से बनी वस्तुएं प्रदर्शित की जाती हैं.