Rajasthan Quiz: आज हम आपको राजस्थान की उस नदी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कच्छ के मैदान में जाकर समाप्त होती है.
1/5
Rajasthan Quiz
राजस्थान की लूनी नदी कच्छ के मैदान में समाप्त होती है, जो प्रदेश की अरावली पर्वतमाला से निकलती है. ये नदी थार रेगिस्तान से होते हुए गुजरात में कच्छ के रण की दलदली भूमि में विलीन होती है.
2/5
Rajasthan Quiz
लूणी नदी का प्राचीन नाम लवण्वती था, जो भारत के राजस्थान और गुजरात राज्यों में बहने वाली एक नदी है.
3/5
Rajasthan Quiz
लूनी नदी उत्तर-पश्चिम भारत के थार रेगिस्तान की सबसे बड़ी नदी है. यह अजमेर के पास अरावली पर्वतमाला की पुष्कर घाटी की नागा पहाड़ियों से निकलती है.
4/5
Rajasthan Quiz
वहीं, थार रेगिस्तान के दक्षिण-पूर्वी भाग से गुजरती है और 495 किमी (308 मील) की दूरी तय करने के बाद गुजरात में कच्छ के रण की दलदली भूमि में समाप्त होती है.
5/5
Rajasthan Quiz
लूनी नदी की कई सहायक नदियां हैं, जिनमें जोजड़ी, बांडी, सुकड़ी, और जवाई प्रमुख हैं. शुरुआत में इसे सागरमती कहा जाता था और फिर पुष्कर झील से निकलने वाली सरस्वती नदी से मिलकर यह लूनी कहलाती है.