राजस्थान की रतन चौहान टॉमबॉय लुक से बनी सोशल मीडिया स्टार, आज चला रही हैं खुद का बिजनेस

Edited bySandhya YadavReported bySandhya Yadav
Published: Sep 26, 2025, 10:20 AM|Updated: Sep 26, 2025, 10:20 AM

Rajasthan Ratan Chauhan: रतन चौहान ने खुद को केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने अपनी लोकप्रियता को एक नए रास्ते में बदला और जयपुर में 'करणी फैशन' नाम से खुद का क्लोदिंग स्टोर शुरू किया. यह कदम उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा फैसला था. आज उनका यह स्टोर न केवल उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रहा है, बल्कि औरों के लिए भी रोजगार और प्रेरणा का साधन है.