RPSC Interview Questions: RPSC में अभ्यर्थियों से अनोखे सवाल पूछे जाते हैं. शहरी-ग्रामीण पोस्टिंग, राज्य व प्रशासनिक सेवा का अंतर, मरुस्थलीय जिलों की जैव विविधता, आदिवासी जिलों, सिंचाई, कृषि व राजस्थान के योगदान पर उनकी समझ जांची गई.
1/7
RPSC Interview Questions
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने हमेशा से ही उम्मीदवारों की योग्यता, सोचने-समझने की क्षमता और प्रशासनिक समझ को परखने के लिए अनोखे और चुनौतीपूर्ण सवाल पूछे हैं. परीक्षा में सिर्फ किताबों की जानकारी ही नहीं बल्कि व्यावहारिक ज्ञान, स्थिति के अनुसार निर्णय लेने की क्षमता और अधिकारी के दृष्टिकोण की भी जाँच की जाती है. यह ही वजह है कि RPSC के इंटरव्यू और लिखित परीक्षा में कभी-कभी ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जो सामान्य पाठ्यक्रम से हटकर होते हैं.
2/7
RPSC Interview Questions
एक सवाल में अभ्यर्थियों से पूछा गया कि ज्यादातर नौकरियों में अधिकारी शहरी क्षेत्रों में पोस्टिंग पसंद करते हैं, तो क्या ग्रामीण क्षेत्रों में कामकाज या परफॉरमेंस के अच्छे अवसर नहीं मिलते. इसके माध्यम से यह देखा जाता है कि उम्मीदवार ग्रामीण क्षेत्रों की चुनौतियों और अवसरों को किस तरह समझते हैं और उनका दृष्टिकोण क्या है.
3/7
RPSC Interview Questions
किसी और सवाल में राज्य सेवा और प्रशासनिक सेवा के बीच के अंतर को समझने के लिए पूछा गया. उम्मीदवारों से अपेक्षा की गई कि वे बताएं कि दोनों क्षेत्रों में किस प्रकार के कार्य, जिम्मेदारियां और प्रशासनिक अधिकार अलग होते हैं.
4/7
RPSC Interview Questions
एक और सवाल में अभ्यर्थियों से दस साल के बरसात आंकड़े के आधार पर मरुस्थलीय जिलों में जैव विविधता की स्थिति बताने को कहा गया. यह सवाल पर्यावरण, कृषि और जलवायु ज्ञान को परखने के उद्देश्य से रखा गया था.
5/7
RPSC Interview Questions
सवालों में टाडा-माडा वाले आदिवासी जिलों की पहचान, उनकी विशेषताएं और समस्याओं के बारे में समझाने को कहा गया. यह देखा गया कि उम्मीदवार सामाजिक और विकासात्मक दृष्टिकोण से इन जिलों की चुनौतियों को किस तरह समझते हैं.
6/7
RPSC Interview Questions
किसानों और जल प्रबंधन के विषय पर सवाल पूछा गया कि नहरी क्षेत्र में फसलों की सिंचाई और कृषि उत्पादन के लिए क्या समझ रखते हैं. लिफ्ट कैनाल से पानी पहुँचाने के लिए उम्मीदवार से योजना बनाने की सोच भी जाँची गई.
7/7
RPSC Interview Questions
अंत में अभ्यर्थियों से पर्यटन, खनिज, सौर ऊर्जा और कृषि उत्पादन में राजस्थान के योगदान को देश के अन्य प्रांतों से तुलना करने के लिए कहा गया. इस सवाल से यह जाना गया कि उम्मीदवार प्रदेश के विकास और आर्थिक स्थिति को किस दृष्टिकोण से समझते हैं.