ऊंट का दूध बना सुपरफूड! सिर्फ 100 रुपये लीटर में मिल रहा कमाल की ड्रिंक

Published: Dec 01, 2025, 05:46 PM|Updated: Dec 01, 2025, 05:46 PM

Rajasthan News: राजस्थान में शुगर से पीड़ित लाखों मरीजों के लिए आज एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. अब ऊंटनी के दूध यानी कैमल मिल्क सीधे लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा. सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाने वाले इस दूध को लेकर सरस और उर्मूल ने मिलकर खास पहल शुरू की है.