Rajasthan News: जयपुर में आयोजित शिक्षा संवाद 2025 कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता, नई नीति और डिजिटल लर्निंग पर मंथन हुआ. ज़ी राजस्थान ने जन-सरोकारी पहल से युवाओं को नई दिशा दी.
1/6
राजधानी जयपुर में शिक्षा संवाद 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के जाने-माने शिक्षाविद और शिक्षा जगत की हस्तियों ने शिरकत की. प्रदेश में तकनीकी और गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ नई एजुकेशन पॉलिसी और डिजिटल लर्निंग को नए आयाम देने वाले कुछ प्रमुख हस्तियों को संवाद के लिए मंच भी प्रदान किया गया.
2/6
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. कार्यक्रम में आए आगंतुकों का ज़ी राजस्थान और ज़ी बांग्ला 24 घंटा के चैनल हेड आशीष दवे ने स्वागत किया. वहीं अपने संबोधन में बोलते हुए आशीष दवे ने कहा कि राजस्थान सरकार बहुत सजग है और प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के साथ उसके ढांचे में आमूलचूल सुधार किया है. साथ ही शिक्षा में नई तकनीक का इस्तेमाल पर बल दिया जा रहा है. उच्च शिक्षा और शोध पर भी काम जारी है. चैनल हेड आशीष दवे ने कहा कि ज़ी राजस्थान जनता और सरकार के बीच सेतु की तरह काम कर रहा है और आगे भी करता रहेगा.
3/6
वहीं शिक्षा संवाद 2025 कार्यक्रम में बोलते हुए डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने ज़ी राजस्थान की पहल की तारीफ करते हुए कहाकि शिक्षा वो शक्ति है जो व्यक्ति के भीतर छुपी असीम संभावनाओं को पहचान कर सही दिशा में ले जाती है और जब वो दिशा राष्ट्र निर्माण की होती है तो शिक्षा सार्थक कहलाती है.
4/6
प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कार्यक्रम में आ नहीं सके. लेकिन उन्होंने अपने संदेश में जी राजस्थान की पहल की तारीफ करते हुए कहा कि ज़ी राजस्थान केवल खबर ही नहीं दिखाता, बल्कि जनता की सशक्त आवाज़ है. राजस्थान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कुछ कर रही है और शिक्षा संवाद के जरिए आप जो जानकारी जनता तक साझा करे रहे है वो बेमिसाल है.
5/6
कार्यक्रम में बोलते हुए जयपुर से बीजेपी विधायक डॉ. गोपाल शर्मा ने कहा कि हमारा एजुकेशन सिस्टम तभी सार्थक होगा. जब हम शिक्षा के मौलिक गुण विद्या ददाति विनयम पर काम करेंगे. अगर हम विनम्र नहीं तो ये एजूकेशन सिस्टम किसी काम का नहीं है.
6/6
प्रदेश के नंबर वन चैनल ज़ी राजस्थान ने सामाजिक सरोकार का सिलसिला सतत जारी है. हम हर वो मुद्दे उठाते है जो जनता की आवाज़ बन सके. आज शिक्षा संवाद के जरिए हमने प्रदेश के बेहतर भविष्य को लेकर मंथन किया, जिसका लाभ प्रदेश के युवाओं को मिलेगा. हम समाज के हर तबके को साधने की कोशिश करते है. ये हमारी कोशिशों का ही परिणाम है कि सूबे की जनता का अपार प्यार हमारे साथ है.