Shri Ji Kalyan Ji Maharaj Mandir: आज हम आपको राजस्थान के एक ऐसी मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको लेकर कहा जाता है कि यहां परिक्रमा लगाने से पीलिया ठीक हो जाता है.
1/6
Shri Ji Kalyan Ji Maharaj mandir
राजस्थान का यह अनोखा मंदिर जयपुर से 20 किलोमीटर आगरा हाईवे पर बैनाडा गांव में पहाड़ी पर है. यह मंदिर कई सालों पुराना मंदिर हैं.
2/6
Shri Ji Kalyan Ji Maharaj mandir
इस मंदिर का नाम श्रीजी कल्याणी महाराज है, जहां विष्णु भगवान की पूजा की जाती है. इस मंदिर को जयपुर के राजा माधो सिंह की रानी ने बनवाया था.
3/6
Shri Ji Kalyan Ji Maharaj mandir
कहते हैं कि इस मंदिर की नींव रखवाने के कुछ समय बाद ही रानी का स्वर्गवास हो गया था, जिसके बाद मंदिर साधु संतों ने बनवाया था.
4/6
Shri Ji Kalyan Ji Maharaj mandir
कहा जाता है कि इस मंदिर का गर्भ गृह सालों-साल पुराना है, जहां पर रामानंद संप्रदाय के साधु संत पूजा पाठ करते थे. इस मंदिर में हर महीने की पूर्णिमा पर मेला लगता है.
5/6
Shri Ji Kalyan Ji Maharaj mandir
मेले के दौरान इस मंदिर में दूर-दूर से भक्त आते हैं और श्रीजी महाराज के दर्शन करते हैं. इस मंदिर को लेकर भक्तों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर पीलिया ग्रस्त लोग आते हैं और यहां मंदिर में परिक्रमा और झाड़ू लगवाने से पीलिया की बीमारी ठीक हो जाती है.
6/6
Shri Ji Kalyan Ji Maharaj mandir
कहते हैं कि मंदिर में पीलिया ग्रस्त लोगों को मंगलवार और शनिवार को डोरा भी दिया जाता है, जिससे पीलिया की बीमारी ठीक हो जाती है. (ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.)