राजस्थान में औंधे मुंह गिरा चांदी का भाव, जयपुर से लेकर उदयपुर,अजमेर समेत इन शहरों में ढीले हुए सिल्वर के तेवर

Published: Dec 30, 2025, 02:20 PM|Updated: Dec 30, 2025, 02:20 PM

Jaipur Silver Rate, Today: वैश्विक और घरेलू बाजार में चल रही उथल-पुथल का असर चांदी के भाव पर साफ दिख रहा है. गोल्ड रिटर्न की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 29 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का भाव 2 लाख 58 हजार रुपये था, जो आज 30 दिसंबर को घटकर 2 लाख 40 हजार रुपये पर आ गया. महज एक दिन में चांदी के दाम में 18 हजार रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई है. यह गिरावट सर्राफा कारोबारियों और निवेशकों के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है.