मिस यूनिवर्स के मंच पर तिरंगा लहराने को तैयार बैठी है राजस्थान की मणिका, बोली- परिवार मेरी ताकत

Published: Oct 30, 2025, 01:55 PM|Updated: Oct 30, 2025, 01:55 PM

Jaipur News: श्रीगंगानगर जिले की रहने वाली मणिका विश्वकर्मा ने हाल ही में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. अब वह 21 नवंबर 2025 को थाईलैंड के नोंथाबुरी स्थित इम्पैक्ट चैलेंजर हॉल में होने वाली मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में 130 देशों की सुंदरियां हिस्सा लेंगी और मणिका भारत की ओर से इस मंच पर उतरेंगी. यह पल न केवल उनके लिए बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गौरव और गर्व का क्षण है.