राजस्थान के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, 75000 तक की मिलेगी स्कॉलरशिप! जानें आवेदन की प्रक्रिया

NSP Scholarship 2025-26: भारत सरकार ने राजस्थान के प्रतिभावान और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP Scholarship 2025-26) के तहत एक बड़ा मौका दिया है. इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को 10,000 रुपये से 75,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जा रही है.

1/8

NSP Scholarship 2025-26

NSP Scholarship 2025-261/8
भारत सरकार ने राजस्थान के प्रतिभावान और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP Scholarship 2025-26) के तहत एक बड़ा मौका दिया है. इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को 10,000 रुपये से 75,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जा रही है. यह पहल उन छात्रों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पा रहे थे.
2/8

NSP Scholarship 2025-26

NSP Scholarship 2025-262/8
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल भारत सरकार का एक डिजिटल प्लेटफार्म है, जहां केंद्र और राज्य सरकार की सभी छात्रवृत्तियां एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं. इसका मुख्य उद्देश्य योग्य और जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र धन की कमी के कारण अपनी शिक्षा अधूरी न छोड़े.