Bel sharbat : राजस्थान की जला देने वाली गर्मी में जब शरीर को तुरंत ताजगी और ठंडक की जरूरत होती है, तो ऐसे में बेल का शरबत किसी वरदान से कम नहीं. यह सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर एक प्राकृतिक अमृत है.
1/8
Bel sharbat
बेल का शरबत शरीर को अंदर से ठंडा रखने में अद्भुत काम करता है, यह भीषण गर्मी में लू और हीटस्ट्रोक से बचाता है. बेल का स्वाद प्राकृतिक रूप से मीठा और थोड़ा कसैला स्वाद होता है.
2/8
प्यास बुझाने का बेहतरीन उपाय
यह गर्मी में लगने वाली तेज प्यास को बुझाने का सबसे प्रभावी और बेहतरीन तरीका है, जो आपको लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखता है.
3/8
पौष्टिक
यह सिर्फ ठंडा ही नहीं करता, बल्कि कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होने के कारण तुरंत ऊर्जा भी देता है, जिससे गर्मी की सुस्ती दूर होती है.
4/8
पाचन में सहायक
बेल अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, यह पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, दस्त और अपच में बहुत फायदेमंद होता है. यह पाचन क्रिया को सुधारता है और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है.
5/8
बनाने में आसान
घर पर बेल का शरबत बनाना बेहद सरल है. बेल के गूदे को निकालकर पानी, चीनी (या गुड़) और थोड़े से मसालों जैसे भुना जीरा पाउडर मिलाकर आसानी से तैयार किया जा सकता है.
6/8
विषैले तत्वों को बाहर निकाले
यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर डिटॉक्सिफाई होता है, जो विटामिन सी से भरपूर होने के कारण यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक है.
7/8
डायबिटीज में भी सहायक
कुछ शोध बताते हैं कि बेल का शरबत ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है, हालांकि इसका सेवन संयमित मात्रा में ही करना चाहिए.
8/8
Bel sharbat
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.