Ganesh Chaturthi 2025 : जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में अविवाहित युवाओं के बीच लोकप्रिय बना है, जिसे 'गणपति की मेहंदी' कहते हैं. मान्यता है कि यदि कोई कुंवारा युवक या युवती भगवान गणेश को चढ़ाई गई मेहंदी अपने हाथों पर लगाता है, तो उसका विवाह अगली गणेश चतुर्थी तक संपन्न हो जाता है.
1/6
Ganesh Chaturthi 2025
जयपुर का यह मंदिरअपनी आधुनिकता और आस्था का एक खूबसूरत संगम है. जहां एक तरफ आज की पीढ़ी अपने करियर और भविष्य को प्राथमिकता देती है, वहीं वे इस मेहंदी को भी अपने जीवन में एक सकारात्मक बदलाव और नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक मानती है.
2/6
Ganesh Chaturthi 2025
आस्था के इस मौके पर श्रद्धालु मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लगाकर बप्पा का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते. उनके लिए यह मेहंदी महज परंपरा नहीं बल्कि विवाह की अधूरी ख्वाहिश पूरी होने की उम्मीद है.
3/6
Ganesh Chaturthi 2025
यह परंपरा अब एक बड़े उत्सव का रूप ले चुकी है. मोती डूंगरी सहित अन्य गणपति मंदिरों में मेहंदी को प्रसाद के रूप में पाने के लिए हजारों युवाओं की भीड़ उमड़ रही है, जो घंटों तक लंबी कतारों में खड़े होकर बप्पा का यह आशीर्वाद पाने का इंतजार करते हैं.
4/6
Ganesh Chaturthi 2025
यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और समय के साथ इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ी है. पहले इसे सिर्फ धार्मिक आस्था से जोड़ा जाता था, लेकिन अब यह युवाओं के लिए आशा का माध्यम भी बन चुकी है. यह मेहंदी उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाने का प्रतीक है.
5/6
Ganesh Chaturthi 2025
बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई मंदिरों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. कई जगहों पर तो स्वयंसेवक सीधे वहीं युवाओं के हाथों पर मेहंदी लगा देते हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और हर किसी को जल्द से जल्द गणपति का यह आशीर्वाद मिल सके.
6/6
Ganesh Chaturthi 2025
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता हैं