Ganesh Chaturthi 2025: राजस्थान में 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाएगी. जहां बड़ी संख्या में मोती डूंगरी से लेकर त्रिनेत्र, गढ़, डीडवाना और बोहरा गणेश मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ते हैं. यह पर्व लोगों की गहरी आस्था और विश्वास का प्रतीक बना हुआ है.
1/9
Ganesh Chaturthi 2025
राजस्थान में गणेश चतुर्थी का त्योहार इस साल 27 अगस्त, 2025 (बुधवार) को मनाया जा रहा है. हालांकि, चतुर्थी तिथि 26 अगस्त को दोपहर 1:54 बजे से शुरू होकर 27 अगस्त को दोपहर 3:44 बजे तक रहेगी, लेकिन हिन्दू पंचांग के अनुसार 27 अगस्त को ही गणेश जी की स्थापना और पूजा का मुख्य दिन माना जाएगा.
2/9
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर
जयपुर शहर में स्थित यह मंदिर गणेश चतुर्थी पर आस्था का सबसे बड़ा केंद्र होता है. 1761 में यहां लाई गई गणेश जी की प्रतिमा के दर्शन के लिए इस दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं.
3/9
त्रिनेत्र गणेश मंदिर, रणथंभौर
सवाई माधोपुर के रणथंभौर किले में मौजूद यह मंदिर अपनी अनूठी प्रतिमा के लिए जाना जाता है. यहां गणेश जी का त्रिनेत्र रूप विराजमान है. यहां के लिए शादी के निमंत्रण पत्र भेजने की सदियों पुरानी परंपरा है, ताकि उनका वैवाहिक जीवन सुखमय हो.
4/9
जयपुर का गढ़ गणेश मंदिर
नाहरगढ़ पहाड़ी पर जयपुर की स्थापना के समय ही बने इस मंदिर की भी अपनी एक खासियत है. यह भारत का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां गणेश जी की बाल स्वरूप प्रतिमा बिना सूंड के स्थापित है.
5/9
डीडवाना का दोजराज गणेश मंदिर
इस मंदिर में भगवान गणेश की 9 फीट ऊंची प्रतिमा है, जिसे पूरे राजस्थान में सबसे बड़ी माना जाता है. गणेश चतुर्थी के दिन यहां 200 किलो से भी ज्यादा मोदक का महाभोग लगाया जाता है, जिसे बाद में भक्तों में बांटा जाता है.
6/9
उदयपुर का बोहरा गणेश मंदिर
करीब 350 साल पुराने इस मंदिर में एक अद्भुत मान्यता प्रचलित है. लोग अपनी जरूरतें लिखकर भगवान के पास छोड़ देते हैं और मन्नत पूरी होने पर पैसा ब्याज समेत लौटाते हैं.
7/9
पूरे राजस्थान में उत्साह
गणेश चतुर्थी के दौरान राजस्थान के इन सभी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. गणेश जी के जयकारों और भव्य आरती के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है.
8/9
आस्था और विश्वास का प्रतीक
ये सभी मंदिर सिर्फ पूजा स्थल नहीं, बल्कि राजस्थान के लोगों की गहरी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं. हर साल गणेश चतुर्थी पर यहां आने वाले भक्त यह साबित करते हैं कि भगवान गणेश हर जगह हर रूप में मौजूद हैं और सभी की मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
9/9
Ganesh Chaturthi 2025
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.