Alwar Pandupol Hanuman: राजस्थान के अलवर जिले में स्थित पांडुपोल हनुमान मंदिर अपनी अनूठी पहचान और पौराणिक कथाओं के कारण भक्तों और पर्यटकों के बीच बेहद प्रसिद्ध है. यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी लोगों को खूब आकर्षित करती है.
1/7
Pandupol Hanuman
हनुमान जी का यह मंदिर सरिस्का राष्ट्रीय अभयारण्य के अंदर स्थित है, जिससे यहां का सफर वन्यजीवों और प्रकृति के बीच से होकर गुजरता है. यह मंदिर भगवान हनुमान की लेटी हुई मुद्रा वाली मूर्ति के लिए जाना जाता है, जो इसे भारत के कुछ खास मंदिरों में से एक बनाती है.
2/7
Pandupol Hanuman
मान्यता है कि अपने निर्वासन के दौरान पांडवों ने यहां शरण ली थी, जिससे इस जगह का पौराणिक महत्व बढ़ जाता है. कहा जाता है कि यहां बहने वाले झरने के लिए भीम ने अपनी गदा से चट्टानों के बीच रास्ता बनाया था, इसीलिए इसे पांडुपोल या पांडु द्वार कहते हैं.
3/7
Pandupol Hanuman mandir
विशेषकर मंगलवार और शनिवार को यहां हनुमान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, जो दर्शन और प्रार्थना करने आते हैं. मंदिर में प्रवेश का समय सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक निर्धारित है.
4/7
Pandupol Hanuman
इस मंदिर में हर शनिवार, मंगलवार और पूर्णिमा के दिन भक्तों को प्रवेश की अनुमति होती है. जहां पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ होती है जहां वे भगवान की पूजा- अर्चना करते हैं, और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं.
5/7
Pandupol Hanuman
इन खास दिनों के अलावा, आप सरिस्का की सफारी के माध्यम से भी यहां तक पहुंच सकते हैं. और भगवान के दर्शन कर सकते हैं.
6/7
Pandupol Hanuman
यह जगह धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों को देखने के रोमांच का एक अनूठा संगम है.मंदिर परिसर में भारी चट्टानों के बीच से एक मनमोहक झरना बहता है, जो भक्तों को एक शांत और सुखद अनुभव देता है.
7/7
Pandupol Hanuman
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता हैं