Jaipur Bhuteshwar Mahadev: जयपुर के आमेर की पहाड़ी पर स्थित 2100 साल पुराना भूतेश्वर महादेव मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि इतिहास, प्रकृति और गहरी आस्था का संगम है. सावन के महीने में यहां का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो जाता है. यहां पर श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन करने के लिए आते हैं.
1/6
Jaipur Bhuteshwar Mahadev
जयपुर के आमेर की पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर 2100 साल पुराना माना जाता है, जो इसे राजस्थान के सबसे प्राचीन शिव मंदिरों में से एक बनाता है. यहां स्थापित शिवलिंग स्वयंभू यानी स्वयं प्रकट हुआ था.
2/6
Bhuteshwar Mahadev
सावन के पवित्र महीने में यहां हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए आते हैं, जिससे यहां का माहौल भक्ति से भर जाता है. ऐसे में आज सावन का आखिरी सोमवार है ऐसे में यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जाती है.
3/6
Bhuteshwar Mahadev
मंदिर का नाम 'भूतेश्वर' इस मान्यता पर पड़ा कि यहां भूतों द्वारा भगवान शिव का अभिषेक किया जाता था. वहीं आज यहां से श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है कि जो भी सच्चे मन से यहां प्रार्थना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
4/6
Bhuteshwar Mahadev
मंदिर आमेर की एक ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है, जहां पहुंचने के लिए एक सुंदर और रोमांचक रास्ता है. मान्यता है कि यह मंदिर आमेर शहर के बसने से पहले ही अस्तित्व में था, जो इसकी प्राचीनता को दिखाता है.
5/6
Bhuteshwar Mahadev
शहर की भीड़ से दूर, यह मंदिर चारों तरफ से हरियाली और शांति से घिरा हुआ है, जो ध्यान और पूजा के लिए बेहतरीन धार्मिक जगह है. मॉनसून के दौरान यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है, जब चारों ओर हरियाली छा जाती है.
6/6
Bhuteshwar Mahadev
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.