राजस्थान की चमत्कारी देवी, जहां नवरात्रि पर लगता है भक्तों का तांता!

Published: Aug 02, 2025, 01:58 PM|Updated: Aug 02, 2025, 01:58 PM

Rajasthan temple : कोटा शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दाढ़ देवी मंदिर, एक प्राचीन और ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है. यह मंदिर न केवल अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसे कोटा के पूर्व शाही परिवार की कुलदेवी का धाम होने का गौरव भी प्राप्त है. यहां की शांत और प्राकृतिक सुंदरता भक्तों को अपनी ओर खींचती है.