Kota Shiv Mandir: राजस्थान के कोटा शहर में भगवान शिव का एक चमत्कारी मंदिर है, जिसे ‘शिवपुरी धाम’ कहा जाता है. इस मशहूर मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं, जहां पर भगवान शिव के 525 शिवलिंगों के एक साथ दर्शन होते हैं. ऐसी मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थनाएं और मनोकामनाएं भगवान शिव पूरी करते हैं.
1/7
Shivpuri Dham
राजस्थान के कोटा शहर में भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं जिसे शिवपुरी धाम कहा जाता है. यह मंदिर अपने भव्य शिवलिंग और शांतिपूर्ण माहौल के लिए मशहूर हैं. यहां का मुख्य आकर्षण विशाल और चमत्कारी शिवलिंग है, जिसे देखकर भक्त मंत्रमुग्ध हो जाते हैं.
2/7
Shivpuri Dham
हिन्दू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है जिस वजह से सोमवार, शिवरात्रि और सावन के पवित्र महीने में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, और विशेष पूजा-अर्चना की जाती हैं.
3/7
Shivpuri Dham
मंदिर में नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा और आरती होती है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं, ऐसी मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थनाएं और मनोकामनाएं भगवान शिव पूरी करते हैंं
4/7
Shivpuri Dham
भगवान शिव का यह ऐसा अनोखा मंदिर है जहां 525 शिवलिंग स्वास्तिक आकार में मौजूद हैं, जो हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा हुआ है. यहां का माहौल शांत, आध्यात्मिक और भी मनमोहक होता हैं.
5/7
Shivpuri Dham
इस मंदिर की नक्काशी और भगवान शिव की मूर्तियां, शिवलिंग देखने में काफी आकर्षक हैं. जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों का मन मोह लेती हैं.
6/7
Shivpuri Dham
यह कोटा शहर के भीतर स्थित होने के कारण, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आसानी से निजी साधन या बस से पहुंचा जा सकता हैं.
7/7
Shivpuri Dham
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता हैं.