Sawai Madhopur: राजस्थान का वो अनोखा मंदिर जहां भगवान को आते हैं निमंत्रण पत्र!

Published: Aug 05, 2025, 05:41 PM|Updated: Aug 05, 2025, 05:41 PM

Trinetra Ganesh: राजस्थान के सवाई माधोपुर में रणथंभौर के घने जंगलों के बीच स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर की महिमा निराली है. यह भारत का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां लोग अपनी शादी, गृह प्रवेश या किसी भी शुभ काम का पहला निमंत्रण सीधे भगवान गणेश को भेजते हैं.