Rajasthan Smart Cities: जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड अब केवल राजधानी तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अब प्रदेश के छह प्रमुख कस्बों और शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की जिम्मेदारी भी संभालेगी.
1/8
Rajasthan Smart Cities
राजस्थान का जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड अब केवल राजधानी तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अब प्रदेश के छह प्रमुख कस्बों और शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की जिम्मेदारी भी संभालेगी. यह निर्णय राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन (RUDSICO) की ओर से जारी निर्देशों के बाद लिया गया है.
2/8
Rajasthan Smart Cities
गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी सीईओ डॉ निधि पटेल ने राज्य सरकार की बजट घोषणाओं के अनुरूप छह शहरों में पीएमसी के तहत स्मार्ट सिटी के लिए नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने के लिए प्रस्ताव भेजा था. इसके तहत जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को अब मंडावा, खाटूश्यामजी, भिवाड़ी, अलवर, बीकानेर और भरतपुर शहर को भी स्मार्ट सिटी बनाने का जिम्मा मिला है.
3/8
Rajasthan Smart Cities
जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ निधि पटेल ने बताया कि इन शहरों में नगरीय ढांचे, स्वच्छता, सड़क, स्ट्रीट लाइटिंग, सीवरेज, पेयजल और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य किए जाएंगे.
4/8
Rajasthan Smart Cities
सीईओ डॉ निधि पटेल ने बताया कि इन सभी शहरों में विकास कार्यों की निगरानी और योजना क्रियान्वयन का दायित्व जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (PMC) के रूप में सौंपा गया है. इस भूमिका के अंतर्गत जयपुर स्मार्ट सिटी इन शहरों की मास्टर प्लानिंग, डिजाइनिंग, मॉनिटरिंग, तकनीकी सलाह और कार्य निष्पादन की देखरेख करेगी.
5/8
Rajasthan Smart Cities
मंडावा में 30 करोड़ रुपये, खाटूश्यामजी में 30 करोड़, भिवाड़ी में 50 करोड़, अलवर में 60 करोड़, बीकानेर में 80 करोड़, भरतपुर में 80 करोड़ रुपये का बजट का प्रस्ताव है. जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. निधि पटेल द्वारा राज्य सरकार को भेजे गए प्रस्ताव को RUDSICO ने स्वीकृति प्रदान की है. यह निर्णय राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप है, जिसमें राजस्थान के दस शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था.
6/8
Rajasthan Smart Cities
डॉ. पटेल ने कहा कि जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड का अनुभव अब पूरे प्रदेश के शहरी विकास में उपयोग होगा. हमारा लक्ष्य प्रत्येक शहर को उसकी स्थानीय पहचान के साथ आधुनिक और सस्टेनेबल बनाना है. इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार में सड़कों, सीवर, ड्रेनेज और बिजली लाइनों का उन्नयन होगा. स्वच्छता व्यवस्था में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, ओपन डंप खत्म कार्य होगा. जल प्रबंधन में 24x7 जलापूर्ति, वर्षा जल संचयन और ट्रीटेड वाटर का पुनः उपयोग होगा.
7/8
Rajasthan Smart Cities
स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम में सेंसर आधारित सिग्नल, स्मार्ट पार्किंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुधार होगा. ग्रीन इनिशिएटिव्स में पार्क, साइकिल ट्रैक, सोलर प्रोजेक्ट और प्रदूषण नियंत्रण होगा. डिजिटल सर्विसेज़ में सीसीटीवी निगरानी, ऑनलाइन शिकायत निवारण, वाई-फाई जोन होगा. सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधा में स्वच्छ सड़कें, सार्वजनिक टॉयलेट, स्ट्रीट फर्नीचर और स्मार्ट डिस्प्ले होगा.
8/8
Rajasthan Smart Cities
इस योजना से प्रदेश में स्मार्ट अर्बन डेवलपमेंट मॉडल को नई दिशा मिलेगी. हर शहर में “स्मार्ट रोड, डिजिटल सर्विलांस, LED स्ट्रीट लाइटिंग, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्मार्ट पार्किंग और ई-गवर्नेंस” जैसी सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. यह पहल राज्य की नगरीय व्यवस्थाओं में तकनीक आधारित सुधार, बेहतर नागरिक सेवाएं और स्वच्छता व सुरक्षा के स्तर को नई ऊचाइयों तक पहुंचाएगी.