Rajasthan News: भजनलाल सरकार की बड़ी पहल, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के लिए पॉलिसी लाने की तैयारी

Edited byAnsh RajReported byBabulal Dhayal
Published: Aug 02, 2025, 06:10 AM|Updated: Aug 02, 2025, 06:10 AM

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के लिए पॉलिसी लाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. वर्तमान में इस पॉलिसी को लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं. सरकार की उम्मीद है कि एआई तकनीक की पॉलिसी से प्रदेश में विकास की रफ्तार को तेजी से बढ़ावा दिया जा सकेगा. इस पहल से राजस्थान में तकनीकी विकास और नवाचार को नई दिशा मिलने की संभावना है.