Rajasthan Tourist Places: राजस्थान, जिसे अक्सर इसके रेतीले टीलों और भव्य किलों के लिए जाना जाता है. बरसात के मौसम में एक अलग ही रंग में नजर आता है. जैसे ही पहली बारिश धरती को भिगोती है, सूखे इलाके हरियाली से चमक उठते हैं, और यह राज्य घूमने के लिए बेहद खास बन जाता है.
1/8
माउंट आबू
राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू, मानसून में हरियाली की चादर ओढ़ लेता है. हल्के कोहरे और पहाड़ियों के बीच ताज़गी से भरपूर मौसम मन को छू जाता है.
2/8
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
भरतपुर स्थित यह पक्षी अभयारण्य, खासतौर पर मानसून में प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग बन जाता है. यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त यह पार्क सैकड़ों प्रजातियों के पक्षियों का घर है, जिनमें कई विदेशी मेहमान भी शामिल होते हैं.
3/8
पुष्कर
पुष्कर बारिश के मौसम में जीवंत हो उठता है. यहां की झीलें, सुबह के समय मोरों की कूक, ऊंट की सवारी और स्थानीय बाजारों की हलचल आपको एक अलग ही अनुभव देती हैं. रेगिस्तान में कैंपिंग का मज़ा मानसून में और भी खास होता है.
4/8
रणकपुर
अरावली की गोद में बसा रणकपुर जैन श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है. बारिश में यह शहर हरियाली से भर जाता है और यहां के जैन मंदिर आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराते हैं.
5/8
भैंसरोड़गढ़
चंबल नदी के किनारे एक चट्टान पर बना भैंसरोड़गढ़ किला मानसून में और भी रहस्यमय लगने लगता है. हरे-भरे जंगलों और नदी के नज़ारे के बीच, यह जगह बारिश के मौसम में शांत, सुकूनभरा और यादगार जैसा एक खास अनुभव देती हैं.
6/8
मंडावा
मंडावा अपने कलात्मक हवेलियों और शाही इतिहास के लिए प्रसिद्ध है. मानसून में इस शहर की हवेलियाँ जैसे जिंदा हो उठती हैं. मुरमुरिया हवेली की पेंटिंग्स और गोयनका हवेली की भव्यता आपको पुराने समय में ले जाती हैं.
7/8
नारलाई
उदयपुर और जोधपुर के बीच बसा नारलाई गांव मानसून में एक अलग ही रूप ले लेता है. गांव की गलियां, किले, और शांत वातावरण एक खास ग्रामीण अनुभव प्रदान करते हैं जो मानसून में और भी सुंदर लगते हैं.
8/8
बूंदी
बूंदी अपने शानदार किलों, महलों और झीलों के लिए जाना जाता है. यह राज्य के सबसे अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में से एक है. बारिश में भीगी हुई तारागढ़ की प्राचीरें, बूंदी पैलेस की कलाकृतियाँ और नवल सागर की शांति सैलानियों का मन मोह लेती हैं.