Rajasthan Top Cold Cities: राजस्थान में सर्दी का असर अब तेजी से बढ़ता जा रहा है. प्रदेश के कई जिलों में देर सुबह तक कोहरा छाया रहने लगा है, वहीं सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन भी लगातार बढ़ रही है. कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते आम जनजीवन पर असर दिखाई देने लगा है.
1/6
Rajasthan Top Cold Cities
Rajasthan Top Cold Cities: प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है मंगलवार को जयपुर और जालोर में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई, वहीं, प्रदेश के अधिकांश शहरों का तापमान नीचे दर्ज हुआ. मौसम विभाग के मुताबिक, अब राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने वाला है.
2/6
Rajasthan Top Cold Cities
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में कोहरे और सर्द हवाओं की वजह से सर्दी का असर और बढ़ेगा. हालांकि सर्दी बढ़ने की रफ्तार बहुत तेज नहीं बताई गई है. सर्द हवाएं मुख्य रूप से शाम और रात के समय चल रही हैं, जिससे दिन के समय ठंड का अहसास अपेक्षाकृत कम रहता है.
3/6
Rajasthan Top Cold Cities
मौसम विभाग ने करीब एक दर्जन से अधिक जिलों में कोहरा छाए रहने और सर्द हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. इनमें सीकर, झुंझुनूं, चूरू, दौसा, अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, उदयपुर, राजसमंद, सिरोही, नागौर, बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ सहित कुछ अन्य जिले शामिल हैं. इन क्षेत्रों में सुबह के समय दृश्यता कम रहने की संभावना जताई गई है.
4/6
Rajasthan Top Cold Cities
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में राजस्थान में सर्दी और तेज हो सकती है. इस दौरान प्रदेश के कई शहरों में शीतलहर का दौर शुरू होने की संभावना है. शीतलहर के प्रभाव से सर्दी का प्रकोप और बढ़ेगा, जिससे विशेषकर सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस होगी.
5/6
Rajasthan Top Cold Cities
राजस्थान के 10 सबसे ठंडे शहर (24 दिसंबर के तापमान पर आधारित) फतेहपुर 02.6 डिग्री सेल्सियस, नागौर 03.4 डिग्री सेल्सियस, सीकर 05.0 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर 05.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू 05.8 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू 6.6 डिग्री सेल्सियस, पाली 06.8 डिग्री सेल्सियस, झुंझुनूं 06.8 डिग्री सेल्सियस, करौली 06.9 डिग्री सेल्सियस, पिलानी 07.2 डिग्री सेल्सियस.
6/6
Rajasthan Top Cold Cities
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि शीतलहर को देखते हुए सब्ज़ियों और रबी फसलों पर रात के समय हल्की सिंचाई या मल्चिंग करें, ताकि मिट्टी का तापमान बहुत नीचे न जाए. वहीं बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सुबह-शाम घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का प्रयोग करने और ठंडी हवा से बचने की हिदायत दी गई है. यात्रियों को भी हाईवे पर कोहरे की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है.