Banswara tourism: राजस्थान अपनी संस्कृति, इतिहास, भव्य किलों, महलों और पारंपरिक रंग- बिरंगे पहनावे के लिए दुनियाभर में मशहूर है. वहीं अक्सर जब भी राजस्थान का नाम लिया जाता है तो यहां की रेतीली धरा को भी याद किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां पर एक ऐसी खूबसूरत जगह भी है, जो आपको जन्नत की सैर कराएगी..
1/6
Banswara tourism
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित सिंगपुरा एक ऐसा अनूठी जगह है जो पर्यटकों को शहरी भीड़-भाड़ से दूर, प्रकृति के करीब शांति और सुकून भरी छुट्टियां बिताने का मौका देता है. शहर से लगभग 10 किमी. की दूरी पर बसा एक खूबसूरत गांव है.
2/6
Banswara tourism
सिंगपुरा उन लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह है जो भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर, एकांत और सुकून भरा समय बिताना चाहते हैं.
3/6
सुंदर झील
सिंगपुरा अपनी सुंदर झील, छोटी पहाड़ियों, हरे-भरे जंगल और चारों ओर फैली हरियाली के लिए जाना जाता है, जो इसे बेहद मनमोहक बनाता है. यहां पर आप राजस्थान के गांवों की सादगी और शांति का अनुभव कर सकते हैं.
4/6
फोटोग्राफी
यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो सिंगपुरा आपके लिए बेस्ट है. झील के किनारे, पहाड़ियों के पास और हरियाली के बीच फोटोग्राफी के कई शानदार जगहें हैं.
5/6
बांसवाड़ा शहर से दूरी
यह बांसवाड़ा शहर से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर है, जिससे यहां तक पहुंचना आसान है. यहां आप शांत माहौल में सैर और झील के किनारे बैठकर सुकून महसूस कर सकते हैं.
6/6
वाटरफॉल के नजारे
बारिस के मौसम में आप यहां खूबसूरत वाटरफॉल के नजारे भी देख सकते हैं. जिसकी खूबसूरती देख आपका लौटने का मन नहीं करेगा.